कौशाम्बी03जुलाई*नगर पंचायत दारानगर की दलित बस्ती में लगा गंदगी का अंबार*
*कौशाम्बी।* सिराथू तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत दारानगर कड़ा की वार्ड नम्बर 1 दलित बस्ती दारा नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे दलित बस्ती के लोग परेशान हो गए हैं पूरा मोहल्ला नरक में तब्दील हो गया है बार-बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत द्वारा दलित बस्ती की सफाई नहीं कराई गई है बरसात शुरू हो चुकी है जिससे गंदगी कीचड़ में परिवर्तन हो गया है गंदगी कीचड़ में परिवर्तन हो जाने के बाद कीड़े मकोड़े उत्पन्न हो रहे है जिससे बीमारी फैल रही है दलित बस्ती में पीने के पानी की विकराल समस्या है तीस घरों के बीच में एक हैंडपंप लगा है जिससे पानी के लिए लोगों के बीच मारामारी मची रहती है
दलित बस्ती के बीच साफ-सफाई और पीने के पानी की समस्या के समाधान को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंभीर नहीं है दलित बस्ती के लोगों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए साफ सफाई कराए जाने और पीने के पानी की व्यवस्था के लिए हैंडपंप लगवाए जाने की मांग की है।

More Stories
अयोध्या11जून26*नदी में बचाओ-बचाओ की गूंज, मॉकड्रिल में जीवंत दृश्य
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*