कौशाम्बी03अक्टूबर23*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री ऋषिदेव त्रिपाठी के निधन से शिक्षकों में शोक*
*प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने पैतृक निवास में परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि*
*कौशांबी* राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री व ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. ऋषिदेव त्रिपाठी का मंगलवार को निधन हो गया। वह वायरल मेनेंजाइटिस से पीड़ित थे। एक सप्ताह पूर्व उनकी तबियत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती कराया गया था।जहां उनका निधन हो गया।
उनके निधन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कौशाम्बी द्वारा शोक सभा करके उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की मंगलवार को उनके पैतृक गांव गुरौली कौशांबी में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह,प्रांतीय संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह जी,अशोक सिंह जी,अशोक राय जी, कामतानाथ सिंह ,ओम दत्त त्रिपाठी ने पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि ऋषिदेव त्रिपाठी के आकस्मिक निधन से संगठन की अपूर्णनीय क्षति हुई है।उनके जैसा नेकदिल मिलनसार और कुशल संगठनकर्ता को हमने खो दिया।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*