कौशाम्बी03अक्टूबर*नवरात्रि, दशहरा के साथ गांधी व शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई*
*अपनी मैम के साथ गरबा और डांडिया डांस में झूमे बच्चे*
*कौशाम्बी* सिराथू स्थित रिच लुक किड्स प्ले स्कूल व स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम के बच्चों ने छुट्टी से पहले शनिवार को नवरात्रि, दशहरा और राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस रूपल केशरवानी ने बच्चो को भगवान राम के विषय मे बताया , उन्होंने बताया कि लंका के राजा रावण ने माता सीता का हरण कर लिया था, राम जी द्वारा रावण से आग्रह पूर्वक सीता माता को वापस करने के निवेदन को नकार देने के कारण भगवान राम ने लंका में हनुमान, सुग्रीव और उनकी सेना के साथ आक्रमण कर रावण का वध कर दिया तब से हम सभी दशहरा का पर्व मनाते है। नवरात्रि के विषय मे बताते हुए मिस रूपल केशरवानी ने कहा कि मां दुर्गा ने महिसासुर के आतंक और अत्याचार को समाप्त करने के लिए नौ दिनों तक उससे युद्ध किया और दसवें दिन उसका वध किया। इसी खुशी में हम लोग विजयदशमी और नवरात्रि को धूमधाम से मनाते है।
विद्यालय की अध्यापिका आंशिक मिश्रा ने राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के ऊपर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जी का जन्म हुआ था और इसी दिन हमारे देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म हुआ था। गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे उन्होने अंग्रेजो के विरुद्ध बहुत से अंदोलन किया और अंग्रेजो को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
विद्यालय के अध्यापक हीरा लाल साहू व आँचल कुशवाहा, सुधा पांडेय ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में छोटी छोटी कहानियां सुनाकर बच्चो को सदा सत्य बोलने, लड़ाई झगड़ा न करने और अपने कर्तव्य को सही से करने की बात बताई।बच्चों ने भी गांधी जी व शास्त्री जी के विषय मे बोला। क्लास फर्स्ट से अयांश, प्रियोम, आदित्य, आर्यन क्लास सेकंड से अविरल, धैर्य और निधि ने तथा क्लास थर्ड से आराध्या,अदिति, आरुषि, आराध्या केशरवानी, इशिका सिंह ने गांधी जी व शास्त्री जी के बारे में बताया।
एक नाटक के माध्यम से बच्चों ने सीताहरण और रावण वध का मंचन भी किया। अन्त में सभी बच्चों ने नवरात्रि में गुजरात के नृत्य गरबा और डांडिया के संगीत में झूमकर डांस किया सभी बच्चों को इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से चॉकलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र, अध्यापक व अभिभावक गण शामिल रहें।
More Stories
देवनहल्ली15जुलाई25*देवनहल्ली संघर्ष में जीत के ऐतिहासिक दिन पर संयुक्त घोषणा*
लखनऊ15जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली15जुलाई25*SKM ने कर्नाटक सरकार को मजबूर करने के लिए देवनहल्ली किसानों की सफलता को बधाई दी।