कौशाम्बी02अक्टूबर23*महामाया राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती*
*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय में गाँधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया और महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजराम और वैष्णव जन को क्या कहिये पीर पराई जाने रे, का छात्र, छात्राओं द्वारा सस्वर गायन किया गया। ततपश्चात डॉ0 तरीत अग्रवाल असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी, ने बाइबिल एवम डॉ0 आनंद कुमार गीता तथा डॉ0 अजय कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी ने कुरान का पाठ किया।
डॉ0 अनिल कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर गणित ने गांधी जी के आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक कल्याण की अपनी विचारधारा से लाखों भारतीयों को प्रेरित किया डॉ0 अजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि गांधीजी एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिए अटल-अडिग और अंहिसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है ।
डॉ0 नीलम बाजपेई ने कहा की गांधी जी वह मानते थे कि स्वच्छ रहकर ही हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और स्वस्थ राष्ट्र ही तेजी से प्रगति कर सकता है डॉ अमित कुमार शुक्ल ने कहा कि गांधी जी के विचारो में अहिंसा एक आत्मिक शक्ति है यह बह शक्ति है जो सत्यता पर आधारित है और जिसका उद्देश्य नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति से बुराई का सामना करना है ।
प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि गाँधी जी का जीवन कर्म का जीवन है। प्रकृति के साथ अपनी जीवनधारा को अभिहित करते हैं। गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का पुस्तकीय ज्ञान से अधिक उनके जीवन की शिक्षाओं से सीखने की आवश्यकता है कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अजय कुमार ने किया कार्यक्रम में डॉ भावना केसरवानी डॉ रीता दयाल डॉ0 तरित अग्रवाल डॉ संतोष कुमार ,डॉ0 आनंद कुमार ,डॉ0 रमेश चन्द्र डॉ0 शैलेश मालवीय,एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई16मई26*आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक और ई-रिक्शा में भीषण भिड़ंत,
लखनऊ16मई26*नीट परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाहर किया विरोध प्रदर्शन*
अयोध्या16मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें