कौशाम्बी01फरवरी24*संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या की आशंका*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव उसके ही घर में मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा लिखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालाकि मामले के बारे में परिजन मुंह नही खोल रहे हैं आखिर किस वजह से बालिका की मौत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार किशोरी की पहचान रितिका पुत्री प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। लोगो के द्वारा लड़की के मौत के कारणों के बारे में तरह तरह की बाते सुनने को मिल रही किसी का कहना है कि फांसी लगा कर आत्महत्या की है किसी का कहना है की छत से गिर कर मौत हुई है। इसकी सत्यता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी और पुलिस मौत के कारणों के बारे में जांच पड़ताल कर रही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*