कौशाम्बी01अप्रैल*योगी जी! आपकी मंशा पर पानी फेर रहे तियरा जमालपुर के सचिव व ग्राम प्रधान*
*बिना कार्य के निकाले लाखों*
*अमन संवाद रतीभान मौर्य*
*कौशाम्बी*। योगी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर सख्त है लेकिन। भ्रष्टाचार के आरोप में शासन ने सोनभद्र के जिलाधिकारी को सस्पेंड कर दिया। सरकार की मंशा में पानी फेरने वाले गाजियाबाद के कप्तान को भी निलंबित कर अफसरों की सरकार द्वारा एक संदेश दिया गया। इसके बाद भी विकास विभाग से जुड़े अफसर व कर्मचारी सरकार को बदनाम करने में कोई कोर कसर बांकी नही छोड़ना चाहते हैं। अफसर व कर्मचारियों ने विकास के नाम पर लूट का खेल रहे कि विकास के नाम पर लाखों रुपया निकल रहा है लेकिन जमीन पर कोई काम हुआ ही नही है। यदि कोई इनके बाद घोटाले की शिकायत करता है तो जांच के नाम पर भी खेल हो जाता है। जांच करने वाले अपना वाजिब हिस्सा लेकर गलत कार्य मे सही रिपोर्ट लगाकर बेदाग कर देते हैं। जांच अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता को पेशेवर शिकायत व झूठी शिकायत बता कर खेल कर रहे हैं।
सदर ब्लाक का तियरा जमालपुर गांव में विकास के नाम पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने ऐसा दिमाकी खेल खेला की विकास के नाम पर आए सरकारी धन को गांव के विकास में न लगाकर उसको अपने निजी विकास में लगाकर सरकारी धन का गबन कर गए। आरोप है ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी कागजों में काम कराकर रुपये निकाले है। *तियरा जमालपुर में पक्की सड़क से राम करन के घर तक पुल एवम खड़ंजा निर्माण कार्य 03/09/2021को पुल एवम खड़ंजा निर्माण दिखाकर लगभग 97हजार 1सौ 29रुपए की सरकारी धन राशि निकाल लिया गया है।बाउचर संख्या5THSFC/2021/-22/P/5 है। आखिर भ्रष्ट ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पर कब होगी कार्यवाई? जो बिना कार्य करवाये ही धन तो निकाल लेते है पर धरातल कार्य नही करते आखिर कब होगी इनकी जांच व कार्यवाई*??
*कहा कहा हुआ खेल*
*बजट निकालने के बाद भी नही आया डस्टबिन*
28/10/2021को 99 हजार 9सौ 98 रुपए की रकम सरकारी खजाने से निकाल ली गई है।जिसकी बाउचर संख्याXVfC/2021-22/P/33 है।
*बजट निकलने के बाद भी नहीं लग सकी स्ट्रीट लाइट*
28/10/2021को 194200 रुपए की रकम निकाली जा चुकी है।जिसकी बाउचर संख्या XVFC/2021-22/P/32 है।
*हैंडपंप मरम्मत नाम पर बड़ा घोटाला*
आधा दर्जन हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 6 महीने के कार्यकाल में लगभग 3लाख 19हजार 7 सौ 55 रुपए की रकम सरकारी खजाने से निकाली जा चुकी है। लेकिन जो हैंडपंप पूर्व से खराब थे उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।और बजट का हिस्सा बंदरबाट कर लिया गया है। जिससे गर्मी शुरू होते ही ग्रामीणों के बीच पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है।गांव में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। गांव के विकास के नाम पर सरकारी खजाना लूटा जा रहा है शिकायत के बाद भी प्रधान और पंचायत सचिव का बाल बांका नहीं हो रहा है। यादि सही से जांच हो तब इससे भी बड़े बड़े घोटाले सामने आयेंगे।
*बजट निकालने के बाद भी नही मेज़ कुर्सी*
03/09/2021को 43हजार2सौ 50रुपए की सरकारी धन निकाला गया है। बाउचर संख्या 5THSFC/2021-22/P/6 लेकिन कोई काम नही हुआ।
*पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया कार्य के नाम पर वर्तमान ग्राम प्रधान ने निकाला धन।*
03/09/2021को 38हजार 4सौ96 रुपए की सरकारी धन निकाला गया है।बाउचर संख्या XVFC/2021-22/P/5 है
*बजट निकालने के बाद भी नही आया सफाई उपकरण*
21/09/2021को 15हजार1सौ 20रुपए की सरकारी धन निकाला गया है।बाउचर संख्या XVFC/2021-22/P/9है।
*ग्राम पंचायत में सोकता गड्ढा घोटाला*
23/09/2021को 87हजार4सौ78 रुपए की सरकारी धन निकाला गया है।बाउचर संख्या XVFC/2021-22/P/10 है।
*बजट निकलने के बाद भी नही आई ग्राम पंचायत भवन सामग्री।*
28/01/2022को 75हजार रूपए की सरकारी धन निकाला गया है।बाउचर संख्या XVFC/2021-22/P/40 है।

More Stories
महोबा11मई26*पेट में लातें मार–मारकर गरीब की ले ली जान
मथुरा 11 मई 26*दिनांक 23/24.04.2026 को थाना सुरीर क्षेत्रान्तर्गत टैंटीगाँव में हुई डकैती में वाछिंत 3अभियुक्त गिरफ्तार।*
मथुरा 11 मई 26*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग का निर्देश*