कौशाम्बी 8 जनवरी 26*शादी के डेढ़ महीने में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*
*परिजनों में मचा कोहराम,मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप*
*महेवाघाट कौशाम्बी* महेवा घाट थाना क्षेत्र मे एक नवविवाहिता का शव बुधवार देर रात ससुराल मे कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। परिजन उसे जिला अस्पताल मंझनपुर ले गए,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रायबरेली जनपद के ऊंचाहार की संध्या की शादी 29 नवंबर 2025 को शिव विधान तिवारी निवासी अँधावा थाना महेवाघाट से हुई थी शादी को डेढ़ माह भी नहीं बीता था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संध्या घरेलू विवादों को लेकर मानसिक तनाव में रहती थी पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी होती रहती थी।बुधवार देर रात ससुराल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए हैं।मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा छाया है। नवविवाहिता की असमय मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

More Stories
मथुरा 2 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
पटना 2 मार्च 26*बिहार से 20 हजार किसान ,मजदूर माकपा के 24 मार्च के दिल्ली आक्रोश रैली में शामिल होंगे*
सुल्तानपुर 2 मार्च 26*बंछित 50 हजार का इनामियाँ अभियुक्त गिरफ्तार