लखीमपुर खीरी 2 मार्च 26*स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल जीता लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने
क्रासर – प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने धर्मवीर, उभरते हुए सितारे का खिताब वरेण्य त्यागी और अंश अग्रवाल को
लखीमपुर खीरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन, लखीमपुर खीरी की ओर से आयोजित अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का फाइनल रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर खेला गया। लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने 25 ओवर में 169 रन बनाए, जिसमें कुमार विशेष 60 और गौरव शर्मा 57 रन के साथ प्रमुख रहे। जवाब में लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने 16.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरुष 48 रन नाबाद, श्रेष्ठ प्रताप सिंह 46 और वरेण्य त्यागी 40 रन बनाकर जीत के नायक रहे। श्रेष्ठ प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट में धर्मवीर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, जबकि वरेण्य त्यागी और अंश अग्रवाल को उभरते हुए सितारे का खिताब दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता ने जिले के युवा खिलाड़ियों, खासकर वरेण्य त्यागी जैसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अपनी क्षमता साबित करने का मंच दिया।

More Stories
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।
लखनऊ7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जयपुर7अगस्त26*जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन का अभियान शुरू