कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*मिशन शक्ति अभियान महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चला कर महिलाओं को किया जागरूक*
*कोखराज कौशांबी* पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर महिला सुरक्षा,नारी सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है इस अभियान के दौरान कोखराज पुलिस टीम पूनम डाली महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा ग्रामों,कस्बों,विद्यालयों एवं चौराहों सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव महिला संबंधी अपराधों की जानकारी,उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लागू नवीन आपराधिक कानूनों तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही “गुड टच-बैड टच बाल विवाह रोकथाम,विधिक सहायता एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई।अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गयी, 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) एवं 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। साथ ही महिला हेल्पडेस्क,महिला सहायता केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा संचालित कार्यक्रम में थाना सैनी पुलिस द्वारा ग्राम सैनी में महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सिंह एवं टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर अपराध, नवीन कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया।थाना महेवाघाट पुलिस द्वारा ग्राम बैरागीपुर में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान,साइबर सुरक्षा एवं महिला अधिकारों के विषय में जानकारी दी गई।थाना करारी पुलिस द्वारा इंद्रा नगर कॉलोनी में महिला पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा मदरसा अरबिया फैज उल इस्लाम, आजाद नगर में भ्रमण कर महिलाओं को महिला अपराध, साइबर जागरूकता एवं नए कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया तथा समस्याएं सुनकर काउंसिलिंग की गई।पंपलेट वितरण कर साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया कोखराज थाना क्षेत्र में महिलाओं को नारी सुरक्षा,स्वावलंबन एवं शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाएं,जिससे महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके तथा वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकें।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,