कौशाम्बी 4दिसम्बर 25*जिलाधिकारी ने की पी.एम./सी.एम. इंटर्नशिप योजना की प्रगति की समीक्षा*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को कार्यालय कक्ष में पी.एम./सी.एम. इंटर्नशिप योजना की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने इंटर्नशिप लक्ष्य 300 के सापेक्ष अब तक 119 की ही प्रगति पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए नोडल प्रधानाचार्य आई.टी.आई. सिराथू यजुर्वेदनाथ से कहा कि कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों से समन्वय कर पात्र युवाओं को अप्रेंटिस कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपायुक्त उद्योग से समन्वय कर निजी क्षेत्र में भी पात्र युवाओं को अप्रेंटिस कराया जाए, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।बैठक में नोडल प्रधानाचार्य आई.टी.आई. सिराथू ने कहा कि 08 दिसंबर,2025 को आईटीआई, सिराथू में अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया जा रहा है बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
दिल्ली24अप्रैल26*AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन