November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*तहसीलदार ने अभिलेखों का अवलोकन कर कब्जाधारकों से मांगे रामलीला संपत्ति का लिखित अनुमति पत्र*

कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*तहसीलदार ने अभिलेखों का अवलोकन कर कब्जाधारकों से मांगे रामलीला संपत्ति का लिखित अनुमति पत्र*

कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*तहसीलदार ने अभिलेखों का अवलोकन कर कब्जाधारकों से मांगे रामलीला संपत्ति का लिखित अनुमति पत्र*

*राम वाटिका की संपत्ति पर श्री रामलीला कमेटी का अधिकार, प्रशासन के समक्ष कमेटी ने मजबूती से रखा अपना पक्ष मंगलवार को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत होंगे दोनों पक्ष*

*भरवारी कौशांबी*। श्री रामलीला कमेटी,पुरानी बाजार भरवारी के अधीन राम वाटिका परिसर के स्वामित्व विवाद एवं परिसर का ताला तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किए जाने के मामले में शनिवार को कोखराज थाने में तहसीलदार की उपस्थिति में कमेटी के अध्यक्ष संतोष केसरवानी एवं संयोजक नीरज बनारसी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहुंचकर अपना पक्ष मजबूती से रखा।इस दौरान कमेटी की ओर से प्रस्तुत किए गए अभिलेखों एवं दस्तावेजों का सक्षम अधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। तहसीलदार ने कब्जाधारकों से परिसर में किए जा रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में लिखित अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा कि उक्त अनुमति किस सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदान की गई है। उन्होंने कमेटी के पक्ष एवं प्रस्तुत अभिलेखों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि रामलीला कमेटी की संपत्तियों पर कमेटी का अधिकार है तथा उसकी सहमति के बिना कोई भी व्यक्ति वहां किसी प्रकार का कार्य नहीं कर सकता।

प्रशासन की ओर से कब्जाधारकों को आगामी मंगलवार को अपने सभी अभिलेखों एवं साक्ष्यों के साथ उपजिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। जहां दोनों पक्षों के दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का अवलोकन कर मामले में निर्णय लिया जाएगा।तहसीलदार द्वारा कमेटी के अधिकारों एवं संपत्तियों के संबंध में स्पष्ट रुख सामने आने के बाद मौके पर मौजूद सैकड़ों पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।कमेटी के संयोजक नीरज बनारसी ने कहा कि राम वाटिका केवल जमीन का एक टुकड़ा नहीं,बल्कि भरवारी की धार्मिक,सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। श्री रामलीला कमेटी अपनी धरोहर एवं संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कमेटी किसी भी प्रकार के अनाधिकृत कब्जे अथवा गतिविधि को स्वीकार नहीं करेगी और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव संवैधानिक एवं कानूनी कदम उठाएगी।उन्होंने कहा कि कमेटी का उद्देश्य किसी से विवाद करना नहीं,बल्कि अपनी ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को सुरक्षित रखना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन सभी तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर न्यायोचित निर्णय करेगा।इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों सदस्यों ने एकजुट होकर रामलीला कमेटी की संपत्तियों की रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प दोहराया।

 

Taza Khabar