कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*जनपद में 89 नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति-पत्र*
*सरस हॉल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त सहायिकाओं को दी गई शुभकामनाएं*
*कौशाम्बी।* विकास भवन स्थित सरस हॉल में शनिवार को विभिन्न विकास खंडों में द्वितीय वरीयता के आधार पर चयनित 89 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा द्वारा नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। नवनियुक्त सहायिकाओं में मंझनपुर से 08, सरसवां से 05, कौशाम्बी से 28, चायल से 18, मूरतगंज से 07 तथा सिराथू से 17 सहायिकाएं शामिल हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि महिलाएं घर-परिवार और गृहस्थी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ रोजगार के अवसरों का लाभ उठाकर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में मिली जिम्मेदारी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में सहायक होगी। उन्होंने सभी नव नियुक्त सहायिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता,मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूरी लगन और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में की गई नियुक्तियां पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराई गई हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामेश्वर पाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।