कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
*कौशाम्बी।* नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत 26.03.2026 को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा थाना कड़ाधाम क्षेत्रांतर्गत स्थित मां शीतला धाम मंदिर परिसर एवं गंगा घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुगम दर्शन व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों की निगरानी,यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस दौरान एसपी ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से वार्ता की तथा श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*