कौशाम्बी 26अगस्त 26*अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा*
*अझुवा कौशाम्बी* ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को आदर्श नगर पंचायत अझुवा में ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस अकीदत, उत्साह और आपसी सौहार्द के माहौल में निकाला गया। मदरसा यादगार आला हजरत सुन्नी अझुवा यंग ग्रुप के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान नगर की गलियां और प्रमुख मार्ग नबी की आमद के नारों से गूंजते रहे।जुलूस की शुरुआत नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 4 मदरसा से हुई। सुबह से ही जुलूस में शामिल होने के लिए लोग निर्धारित स्थान पर जुटने लगे थे।बड़े-बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी जुलूस का हिस्सा बने। लोग पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने तथा सिर पर रंग-बिरंगे साफे बांधे नजर आए। बच्चों और युवाओं के हाथों में विभिन्न रंगों की झंडियां दिखाई दीं, जिससे जुलूस का माहौल और भी आकर्षक नजर आया।विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा जुलूस वार्ड नंबर 4 से रवाना हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर सात में मोहम्मद उबैद के आवास के रास्ते टांडा मार्ग पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर जुलूस वापस नगर की ओर आया। जुलूस वार्ड नंबर 10 स्थित इमामबाड़ा चौक पहुंचा, जहां से टेंड्री तिराहा होते हुए वार्ड नंबर 12 में सैय्यद फैसल हसन के घर के रास्ते मदरसा परिसर पहुंचा। यहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ जुलूस का समापन किया गया।जुलूस के आगे और पीछे बड़ी संख्या में लोग चलते रहे। रास्ते में लोगों ने अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया। जुलूस के गुजरने के दौरान आसपास के लोग भी इसे देखने के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर मौजूद रहे।जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों की ओर से इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को शरबत, पानी, बिस्किट, फ्रूटी और मिठाइयां वितरित कीं।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रसाद स्वरूप दी जा रही खाद्य सामग्री ग्रहण की। स्वागत स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।जुलूस के दौरान तिरंगा भी शान से लहराता नजर आया। धार्मिक नारों के साथ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से भी वातावरण गूंजता रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश की खुशी और अकीदत का इजहार किया। *नारा-ए-तकबीर* *नारा-ए-रिसालत* और *सरकार की आमद मरहबा* के नारों की आवाज सुनाई देती रही। बच्चों और युवाओं में जुलूस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बुजुर्गों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की,जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इससे नगर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। आयोजन में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस को निर्धारित मार्ग से निकाला और मदरसा परिसर में इसका समापन किया।जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चौकी इंचार्ज अझुवा अनुराग सिंह पुलिस टीम के साथ जुलूस के दौरान मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी जुलूस के निर्धारित मार्ग पर निगरानी करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।जुलूस में हाफिज मोइनुद्दीन, मोहम्मद उबैद, मोहम्मद शाकिर, इरफान, अल्ताफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सिराज, मौलाना मोहम्मद रियाज अहमद, असलम, सरफराज अहमद, अनीश, इरफान बजाजी, सरफराज, रुस्तम, ताबिश, सैय्यद फारूक हसन, सैय्यद फैसल हसन, अब्दुल समद खान, मोहम्मद अरशद खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं ज्ञान दत्त यादव, प्रदीप कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, दीपक साहू, पिंटू साहू समेत अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भी जुलूस में सहभागिता की।बारावफात का जुलूस धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान नगर में श्रद्धा, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।

More Stories
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे