कौशाम्बी 25 सितंबर 26*तेज बरसात के बाद भी भक्तों का उत्साह नहीं हुआ कम नाम आंखों से गणपति का किया विसर्जन*
*कौशाम्बी।* जनपद मुख्यालय मंझनपुर सहित जिले के विभिन्न कस्बे में गणेश महोत्सव का पर्व 10 दिनों तक लगातार भक्तों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया है गणेश पंडाल में भक्तों ने पूजा अर्चना आरती कीर्तन भजन कर देश समाज के कल्याण की कामना की शुक्रवार को सुबह भगवान गजानन की पूजा करने के बाद भक्तों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन करने की तैयारी बनाई लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी लेकिन उसके बाद गणेश प्रतिमा विसर्जन करने में भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ गणेश पंडाल से भगवान गणपति की प्रतिमाँ को वाहनों में लेकर महिला पुरुष बच्चे सहित सैकड़ो भक्त डीजे के मधुर संगीत में नाचते गाते झूमते भगवान गजानन का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी सड़कों पर महिलाएं बच्चे बालिकाएं और युवक प्रभु गजानन का जयकारा लगाते हुए नाचते झूमते लगातार आगे बढ़ रहे थे पूरा कस्बा भगवान गजानन के जयकारे से गूंज उठा है जनपद मुख्यालय मंझनपुर कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर नेहरू नगर में सिद्धिविनायक कमेटी द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा सहित कस्बे के दो अन्य स्थानों पर गणेश प्रतिमाए स्थापित कर भगवान गणेश के भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना आरती की गई थी शुक्रवार को दोपहर 12:00 के बाद तेज बरसात में तीनों गणेश प्रतिभाओं को विसर्जन के लिए लेकर भक्त निकले विसर्जन में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े जवान सभी नाचते गाते भगवान गणपति का जयकारा लगाते हुए बाजार से निकलकर मंझनपुर चौराहा होते हुए ओसा रोड पहुंचे गणेश महोत्सव के आयोजन की टीम के सदस्यों द्वारा विसर्जन के दौरान पूरे रास्ते में भगवान गणेश का प्रसाद वितरण किया गया है और उसके बाद भगवान गजानन के भक्तों ने मूर्ति विसर्जन करने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान चले गए हैं जहां भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धा भक्ति के भाव और नाम आंखों के साथ भगवान गजानन की प्रतिमाएं जल में विसर्जित किया है कि भगवान गणपति बप्पा अगले बरस फिर आना गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में जगह-जगह पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी जो लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखें पूरे जिले में शांति तरीके से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया है गणेश महोत्सव के बाद गणेश प्रतिमा विसर्जन में सिद्ध विनायक कमेटी के अध्यक्ष उज्ज्वल केशरवानी अंशित मोदनवाल विष्णु केशरवानी हर्ष केशरवानी आदर्श मिश्रा ऋषभ केशरवानी कलश केशरवानी रोहित केशरवानी कृष्णा मोदनवाल शिवम केशरवानी लवकुश गुप्ता सत्यम केशरवानी कृष्णा केशरवानी कृष केशरवानी अर्जुन केशरवानी सहित तमाम युवक महिलाएं बालिकाएं छोटे-छोटे बच्चे शामिल होकर बड़े उत्साह से भगवान गणेश का जयकारा करते हुए गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन किया है इसी तरह जिले के अन्य कस्बा में भी प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े भक्ति भाव से भक्तों ने किया है
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन