कौशाम्बी 25दिसम्बर 25*विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने फूंका बांग्लादेश का पुतला*
*कौशांबी।**अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिले के सरसवां नगर में तहसील सह संयोजक वंश केशरवानी के नेतृत्व में दिनांक 25 दिसंबर को बांग्लादेश सरकार का पुतला फूक कर विरोध जताया गया है। बांग्लादेश देश में युनुस सहकार के इसारे पर कट्टरपंथियों द्वारा हो रहे हिन्दुओं के निर्मम हत्या के विरोध में सरसवां नगर इकाई के कार्यकर्ताओं नें सरसवां में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनुस एवं बांग्लादेश का पुतला जलाकर आक्रोश जताया एवं बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। तहसील संयोजक सुशील सोनकर ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा आए दिन हिन्दुओं को प्रताड़ित करके उनकी हत्या कर दी जाती है। हिन्दु बहन ,बेटियों को घर से उठाकर उनको मारा जाता है और उनका बलात्कार किया जाता है और उनकी हत्या कर दी जाती है और हमारे देश में बांग्लादेशी चैन से रहते हैं जिस प्रकार से दीपू चन्द्र दास को कट्टरपंथियों ने मार कर पेड़ से लटका कर उसको आग के हवाले कर दिया गया यह दुनियाभर के हिन्दुओं के लिए शर्म का विषय है। इसके लिए दुनियाभर के हिन्दुओं को एक साथ आन पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र संघ को भी आगे आना पड़ेगा। हमारे देश में कुछ सांप है जो गाजा प्रकरण पर शोर सराबा करते हैं, लेकिन बांग्लादेश पाकिस्तान में हिन्दुओ की हत्या पर चुप रहते हैं। बांग्लादेशियों का किसी भी प्रकार का प्रवेश भारत में भारत सरकार को बन्द कर देना चाहिए। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, तहसील सह संयोजक वंश केशरवानी ,नगर मंत्री आदित्य नारायण करवरिया ,गौरव मिश्रा,प्रांत एस एफ डी संयोजक अभिराज सिंह शिवम मिश्रा प्रांशु केशरवानी,राज तिवारी ,देवा सोनी,शुशांत द्विवेदी आदित्य दुबे ,रितेश सिंह ,श्यामू प्रजापति ,सूर्य प्रताप सिंह क ,प्रभात श्रीवास्तव, रौनक श्रीवास्तव शनि सिंह ठाकुर शिवम विश्वकर्मा ओम सिंह राम सुमित तिवारी,सिद्धार्थ केशरवानी ,मोहित केशरवानी चंदन मिश्रा शिवम केशरवानी,अभी सिंह ,हेमंत कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।
*राजकुमार पत्रकार अखण्ड भारत संदेश 9621639625*

More Stories
मिर्जापुर4मई26*मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन रवाना
लखनऊ4मई26*हुसैनाबाद घंटाघर के पास अवैध रूप से प्राइवेट बसों का स्टैंड बना जनता की हादसे का कारण,
दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिल्लीकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें