कौशाम्बी 25दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[25/12, 7:03 pm] Anil: *अराजक तत्वों द्वारा जेसीबी से पूर्ण रूप से ढहा दिया गया मकान*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* जमीन मकान कब्जा करने वाले दबंग के हौसले बुलंद है और जबरदस्ती किसी की भी जमीन मकान कब्जा करने पर उतारू है इन दबंगों को कानून का डर नहीं लग रहा है संदीपन घाट थाना प्रभारी को सूचना देते हुए भरवारी निवासी मनोज कुमार केसरवानी पूर्व सभासद ने बताया कि मेरा मकान मूरतगंज बस स्टॉप वार्ड नंबर 14 सौहार्द नगर भरवारी नगर पालिका परिषद में है विगत 24 ,25 दिसम्बर की रात को जेसीबी के माध्यम से जमीन का प्लांट करने वाले भूमाफियाओं द्वारा पूर्ण रूप से मकान ढहा दिया गया है जिसकी जानकारी मोहल्ले वालों और परिचितों से मनोज को हुई उक्त मकान में डॉक्टर हेतु संचालन को दिया गया था जिससे मकान गिराए जाने के बाद 10 लाख लागत का नुकसान मनोज को हुआ है उक्त प्रकरण में संतोष पुत्र राम प्रताप निवासी मूरतगंज 2007 के निर्माण काल से कब्जे की निगाह लगाया था उक्त गिराए गए मकान के पीछे प्लाटिंग कर रहे सलमान पुत्र अकबर की शह पर अराजक तत्वों के साथ रात में मकान गिराया गया है मकान गिरने वालों के पास ना तो कोई अभिलेख है ना उनका कभी कब्जा रहा है लेकिन फिर भी मनोज के मकान को तानाशाही से आधी रात को गिरा दिया गया है जो सीधा कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है थाना प्रभारी ने सूचना लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है
[25/12, 7:26 pm] +91 81156 50600: *सेंटा क्लाज बने बच्चों ने जमकर की मस्ती*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा में क्रिसमस डे के अवसर तमाम बच्चों ने सेंटा की ड्रेस पहने जिंगल वेल्स की धुन गाते बच्चों और दुकानदारों,राहगीरों को टाफी,चॉकलेट देकर क्रिसमस पर्व मनाया है इस दौरान बच्चे एक दूसरे से हंसी ठिठोली करते जमकर मस्ती की है।सेंटा बने बच्चे अपने परिचितों के पास जिंगल वेल्स करते पहुंच कर उन्हें टाफी और चॉकलेट देते हैं वही परिचित 10,20 रुपए देकर उनके हौसले बढ़ाते हैं उन्हीं पैसों ये सेंटा बने बच्चे पार्टी आदि की व्यस्था कर मस्ती भी करते हैं।
[25/12, 7:26 pm] +91 81156 50600: *फर्जी एसएचओ के विरुद्ध मुकदमा*
*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली के केन गांव की गुमशुदा लड़की को बरामद कराने के लिए पीड़ित से फर्जी एसएचओ ने पचास हजार हड़प लिया।
घटनाक्रम के मुताबिक सैनी कोतवाली के केन का मजरा बनपुरवा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र राम सिंह ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके ससुराल कानेमई में एक नाबालिक लड़की को गांव का एक युवक आकाश भगा ले गया था , जिसके बाद परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे थे , पीड़ित सुनील कुमार के अनुसार गांव के पूर्व प्रधान ने अपने फोन से एसएचओ से बात कराया जिसके बाद एसएचओ द्वारा लड़की को खोजने में पचास हजार की मांग की गई। पूर्व प्रधान की बातों में आकर फर्जी एसएचओ को पेटीएम द्वारा पचास हजार भेज दिया गया। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि राजीव यादव फर्जी एसएचओ बनकर पचास हजार रुपए की ठगी कर लिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी एसएचओ राजीव यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
[25/12, 7:26 pm] +91 81156 50600: *बीच सड़क सवारी उतार रहे निगम की बस में ट्राला की हुई टक्कर, टला बड़ा हादसा*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा हाइवे पर आज एक बड़ा हादसा होते बाल बाल बच गया,घटनाक्रम के मुताबिक कानपुर महानगर के सांड निवासी रामबरन पुत्र राम बहादुर सिंह ने सैनी कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया वह फतेहपुर से सवारी भरकर प्रयागराज जा रहा था दोपहर करीब 1 बजे अझुवा गल्ला मंडी के सामने पीछे से आ रहा तेजरफ्तार ट्राला टक्कर मार कर फरार हो गया ,हालांकि इस घटना में कोई भी यात्री गंभीर चोटिल नहीं हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया निगम की अधिकतर बसे अझुवा हाइवे में बीच सड़क ही सवारी भरती और उतारती हैं अझुवा बस्ती में हाइवे 4 लेन होने के कारण दुर्घटना भी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

More Stories
लखनऊ2मई26*यूपीआजतकन्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
लखनऊ2मई26*मई-2026 के लिए अद्यतन मासिक मौसम अपडेट
कानपुर नगर 2 मई26*हर सरकारी योजनाओं पर गरीबों से उनका हक छीनकर विभागों में बैठें दलाल