October 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षक संकुल बैठक में हुआ मंथन*

कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षक संकुल बैठक में हुआ मंथन*

कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षक संकुल बैठक में हुआ मंथन*

*नवाचारी शिक्षण विधियों को अपनाने और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार पर दिया जोर*

*टेढ़ीमोड़ /कौशाम्बी* सिराथू तहसील क्षेत्र के विकास खंड कड़ा के शहजादपुर संकुल की शिक्षक संकुल बैठक बुधवार को प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर प्रथम में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने, बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने और निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। नोडल शिक्षक संकुल अखिलेश शुक्ला ने शिक्षकों को अकादमिक बिंदुओं की जानकारी देते हुए बेहतर शिक्षण विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में शिक्षकों ने शिक्षण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं, बच्चों की सीखने संबंधी कठिनाइयों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया। साथ ही कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने, बच्चों की नियमित शैक्षिक प्रगति का आकलन करने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। नोडल शिक्षक संकुल ने कहा कि बच्चों को निर्धारित दक्षताओं में पारंगत बनाने के लिए शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आपसी सहयोग से नवाचारी शिक्षण विधियों और उत्कृष्ट शैक्षिक गतिविधियों को साझा करना जरूरी है। बैठक का उद्देश्य शिक्षकों के बीच आपसी सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा देना और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा। बैठक में प्रधानाध्यक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, विनय सिंह, शिवबरन, राकेश सिंह, कमलेश कुमारी, संगीता सिंह, माया सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, विद्यानिवास पांडेय, राजवंत, सूर्य प्रकाश कुशवाहा सहित संकुल के अन्य शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक शामिल रहे।

 

Taza Khabar