कौशाम्बी 12दिसम्बर 25*इफको के अधिकारियों ने नैनो यूरिया,नैनो डीएपी के बारे में दी जानकारी*
*कौशाम्बी* इफको विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम तेजवापुर केंद्र पर शुक्रवार को जैव उर्वरक अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफको कौशाम्बी के क्षेत्र प्रतिनिधि अंकित कुमार ने किसानों को मिट्टी जांच,सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रयोग,संतुलित उर्वरक प्रयोग नैनो यूरिया,नैनो डीएपी के बारे में विस्तार से बताया एसएफए द्वारा जैविक उर्वरकों का बढ़ावा देने के उद्देश्य से विस्तार पूर्वक सभी किसानों को लिक्विड कंसोर्टिया के साथ साथ इफको के अन्य उत्पादों के बारे मे विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में इफको नैनो प्रचार वाहन द्वारा नैनो उर्वरकों के महत्व के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में इफको एमसी नीरज कुमार सिंह ने किसान को रवी की फसल में लगने वाले कीट,रोग एवं खरपतवार से छुटकारा की विस्तार से जानकारी दी और सही दवा सही उर्वरक के प्रयोग के बारे में जानकारी दिया साथ साथ किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी लगभग 60 किसानों ने हिस्सा लिया इस दौरान धर्मेन्द्र सिंह इफको केंद्र प्रभारी तथा तेजवापुर गांव के प्रधान सहित तमाम लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में निशुल्क जैव उर्वरक का वितरण किया गया उक्त जानकारी कौशाम्बी इफको एसएफए आशीष कुमार पटेल ने दी है

More Stories
नई दिल्ली9अगस्त26*छात्रों के भविष्य, शिक्षा नीति और अधिकारों के समर्थन में अपील।
मिर्जापुर9अगस्त26*विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगे मिले पांच निजी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा घर से चोरी किये गये मोबाइल फोन व 65,000/- रुपये सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*