कौशाम्बी 9 नवम्बर 26*कुंडा के राजा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने दी दीपावली की बधाई,बेंती कोठी पर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता*

*भरवारी कौशाम्बी* कुंडा के राजा और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने जनपदवासियों सहित पूरे प्रदेश को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस मौके पर उनकी बेंती कोठी पर उनसे मुलाकात करने और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भरवारी से पत्रकार राजू सक्सेना अपने साथियों समेत तमाम लोग बेंती कोठी पहुंचे,जहां राजा भैया ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की और सभी को दीपावली की बधाई दी।बताया जाता है कि बेंती कोठी पर हर साल बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया जाता है। कोठी को बिजली की झालरों और दीपों से सजाया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, समर्थक और शुभचिंतक बेंती कोठी पहुंचकर राजा भैया से मिलते हैं और दीपावली की शुभकामनाएं आदान-प्रदान करते हैं।
More Stories
गोरखपुर 10 नवम्बर 26*गोरखनाथ मंदिर में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे भक्ति गीत*
वाराणसी 10 नवम्बर 26*काशी विश्वनाथ धाम में अन्नकूट महापर्व: लड्डुओं से बना भव्य शिवालय,
प्रयागराज 10 नवंबब 26*लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है।