कौशांबी6जुलाई24*नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अपमान कांग्रेस के कार्यकर्ता कतई नहीं करेंगे बर्दाश्त–गौरव पाण्डेय*
*धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सरकार निकम्मी और नाकारा है यह छात्र युवा किसान और महिला विरोधी है*
*कौशाम्बी।* नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन एवं नीट यूजी 2024 की प्रमुख परीक्षाओं के पेपर लीक के संदर्भ में 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी ने जोरदार धरना प्रदर्शन सभा करके भाजपा सरकार और उनके लोगों के कार्यों का विरोध किया और ज्ञापन सौपा है कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपने नेता संसाद जननायक राहुल गांधी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा दुर्व्यवहार एवं पुतला दहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा कौशांबी जिले में जिला अधिकारी कार्यालय कौशांबी का घेराव कर उप जिला अधिकारी जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार 54 बार से ज्यादा पेपर लीक होना बहुत ही निंदनीय है! जिसकी हम सभी जिला कांग्रेस कमेटी विरोध करते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह सरकार निकम्मी और नाकारा है यह छात्र युवा किसान और महिला विरोधी है जिस तरह से इस सरकार में इतना ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं यह साफ-साफ दर्शाता है कि यह सरकार बहुत ही भ्रष्ट सरकार है जिलाध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमारे नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया है वह बहुत ही निंदनीय और अपमानित घटना है! जिसका हम सभी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं नेता पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं।
इस संदर्भ में कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तलत अजीम ने कहा हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अपमान हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे हम सभी सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे और भाजपा सरकार के इशारे पर चल रही प्रशासन व पुलिस प्रशासन का पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं !
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार बहुत ही निकम्मी और नाकारा है उन्होंने कहा कि हाथरस में जो घटना हुई है उसमें सभी मृतक श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं एवं उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग करते हैं कि इस घटना के पूर्ण रूप से दोषी बाबा की गिरफ्तारी हो व सभी मृतक के परिवारों को सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाए!
इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि जिला केंद्रीय कार्यालय कौशांबी में कौशांबी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया इस धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव व प्रभारी कौशांबी राजेश साहनी, राम बहादुर त्रिपाठी,श्याम मूर्ति त्रिपाठी छात्र इकाई एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद, अलकमा उस्मानी आदिल जाफरी सम्मु, खुर्शीद अनवार, मुस्ताक अहमद, सैफ मंसूरी, सोफिया बेगम, रजिया बेगम, कालिका सिंह ,अशोक कुमार मौर्य सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, उदय यादव ,राम प्रकाश, कमल किशोर, अजगर मदनी मोहम्मद नईम, शहनाज अली रेनू, उषा, सोना, सुकम, अनीता देवी ,गोमती सरोज काजल सरोज, मोहम्मद फरमान, राम सूरत रैदास, अमृतलाल ,श्याम सिंह रामप्रकाश सरोज ,मोहम्मद सफीक, हेमंत कुमार ,कुलदीप मिश्रा ,कुलदीप शुक्ला ,खुर्शीद अनवर, नायर रिजवी, सरिता मधु, अनीता देवी ,कलाम मंसूरी, छोटे लाल कमलेश परवीन, रेणु देवी,सलाम मंसूरी मनजीत कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*
मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*