July 9, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी26जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की खास खबरें

कौशांबी26जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की खास खबरें

कौशांबी26जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की खास खबरें

[26/06, 7:50 pm] +91 96216 39625: *सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी राजभर की पार्टी के विधायक बेदी राम का एक बड़ा राज उजागर हुआ है*।

बेदी राम पेपर लीक मामले में जेल काट चुके हैं। और एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें उत्तर भारत में पेपर लीक का सबसे बड़ा गिरोह चलाने वाला सरगना बताया गया है। बेदी राम के साथ जिसने इस मामले में जेल काटी, उसी ने स्टिंग ऑपरेशन में राज़ उगल दिए।

बेदी राम अभी यूपी के गाजीपुर की जखनिया सीट से विधायक हैं। उनके ऊपर बाराबंकी में एक बड़े जमीन घोटाले का भी आरोप है। जिसकी जांच अभी चल रही है।

इस खुलासे के बाद फिलहाल बेदी राम विधायक पर अभी कोई एक्शन या पूछताछ नहीं हुई है। बेदी राम की तरफ से अभी इस मामले पर चुप्पी साधी गई है। कोई बयान या सफाई नहीं आई।
[26/06, 8:12 pm] +91 99194 75893: *लोकसभा चुनाव के पहले अगर वार्डो में शुरू हो जाता विकास कार्य तो शायद भाजपा को नही गवानी पड़ती लोकसभा सीट*

*कौशाम्बी*। नगर पालिका मंझनपुर के वार्ड विकास कार्यो की बाट जोह रहे है। नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में नाली इंटर लाकिगं नाला आदि विकास कार्यो का काम नहीं कराया गया है। जिसकी वजह से नगर पालिका के वार्डो के सभासदे से लेकर जनता में आक्रोश है।

योगी सरकार में नगर पालिका मंझनपुर में चार माह से एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के पहले करोड़ो रूपया का टेंडर निकाला गया था। ठेकेदारों द्वारा टेंडर डाला गया। नगर पालिका की ईओ प्रतिभा सिंह ने टेंडर नहीं खोला, ऐसा आरोप ठेकेदारों द्वारा लगाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले अगर वार्डो में विकास कार्य शुरू हो जाता तो शायद भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा की सीट गवानी नहीं पड़ती। नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में पानी की समस्या, जल निकासी की समस्याओ को लेकर लोग परेशान है। लोगों का कहना है, कि बरसात शुरू हो गई है। जगह-जगह पर गंदा पानी भरा हुआ है। अगर इसी प्रकार से नगर पालिका के वार्डो में जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई, तो लोग महामारी का शिकार हो जायेगे। नगर पालिका में जिस प्रकार से टेंडर नहीं किया जा रहा है, और विकास कार्य नहीं हो पा रहे है, इससे योगी सरकार की छवि धूमिल हो रही है। वही ठेकेदारों का आरोप है, कि जो टेंडर डाला गया है, उसमें ठेकेदारों का एफडी से लेकर अन्य खर्चो में काफी पैंसा लगा हुआ है, चार माह से उनका पैसा फसा हुआ है, अगर इसी प्रकार से चलता रहा तो ठेकेदार नगर पालिका में टेंडर नहीं डालेगे। बहरहाल ईओ पर जिस प्रकार से आरोप लगाया जा रहा है, क्या ईओ योगी सरकार में विकास नहीं करना चाहती है, क्या इससे योगी सरकार को जनता नहीं कोसेगी। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कौशाम्बी में भारतीय जनता पार्टी को जनता कोषने पर मजबूर होगी। मामले को लेकर अगर शासन स्तर पर ईओ की शिकायत हुई, तो ईओ के खिलाफ काररवाई होना तय माना जा रहा है। वही ईओ पर लगाये जा रहे आरोपो को लेकर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई। ईओ को लेकर नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हूल्गी से बात किया गया तो उनका कहना है, कि अगर नगर पालिका में विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है, ईओ द्वारा टेंडर क्यों नहीं खोला जा रहा है, तो इसकी सही जांच कराया जायेगा, और दोषी पाये जाने पर काररवाई किया जायेगा।

[26/06, 8:16 pm] +91 98391 01290: *जल्द ही मंझनपुर बस डिपो का सुचारू रूप से संचालन शुरू न हुआ तो होगा अनश्चित कालीन धरना–अजय सोनी*

*मंझनपुर रोडवेज बस डिपो के सुचारू रूप से संचालन को लेकर अपर क्षेत्रीय प्रबंधक से मिलें सकिपा कार्यकर्ता*

*कौशाम्बी* मंझनपुर रोडवेज बस डिपो के सुचारू रूप से संचालन को लेकर बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपर क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) हरिओम श्रीवास्तव से भेंट कर वार्ता की। वार्ता के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर बस डिपो की समुचित व्यवस्था, समुचित संचालन, रोडवेज कार्यशाला के संचालन और मंझनपुर बस डिपो से नियमित 50 रोडवेज बस चलाए जाने जैसी मांगो को लेकर चर्चा की।

बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के कई कार्यकर्ता पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में अपर क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) हरिओम श्रीवास्तव से मंझनपुर बस डिपो स्थित उनके कार्यालय में भेंटकर वार्ता की। वार्ता के क्रम में अजय सोनी ने मंझनपुर बस डिपो में व्याप्त समस्याओं का मुद्दा उठाया। अजय सोनी का कहना था कि सिर्फ नाममात्र के लिए मंझनपुर बस डिपो संचालित है। व्यवस्था के नाम पर यहां कुछ नही है। न तो अब तक यहां की कार्यशाला शुरू हुई न ही पूर्व घोषित 50 बसों का संचालन शुरू हुआ। इतना ही नहीं बल्कि स्टॉफ के नाम पर महज तीन बाबुओं की विभाग ने नियुक्ति की है बाकी का सारा कार्य प्रयागराज से संचालित होता है। न यहां विभागीय अधिकारी नियमित बैठते हैं और न ही संबंधित कर्मचारी और अन्य स्टाफ की की यहां नियुक्ति हुई। आगे कहा कि प्रयागराज से संचालित महज कुछ बसों का यहां ठहराव सिर्फ खानापूर्ति के लिए होता है जिसके चलते यह बस डिपो पूरी तरह उपेक्षा का शिकार है और महज शो पीस साबित ही रहा है। आगे कहा कि भारी अव्यवस्था के चलते यात्रियों को भी यहां दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिससे लोग परेशान होते हैं। लोगों को गैर जनपदों एवं गैर शहरों के आवागमन के लिए यहां से कोई बस संचालित नही है। इस संबंध में अजय सोनी ने अपर क्षेत्रीय प्रबंधक से दो टूक कहा कि जल्द ही मंझनपुर डिपो का सुचारू संचालन न हुआ और यहां से स्थाई रूप से नई बसों का संचालन न शुरू किया गया तो समर्थ किसान पार्टी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। इस मौके पर अजय सोनी के साथ राकेश विश्वकर्मा, फूलचंद्र लोधी, दीपक गौतम, मुन्ना पटेल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

[26/06, 8:32 pm] +91 99560 44608: *पुलों को स्टैंड बना कर जाम करने वाले ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही*

*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज क्षेत्र के चाकवन चौराहे पर कोखराज थाना पुलिस ने वाहन चालकों के कागजात की जॉच की जांच के दौरान गलत पाए गए वाहनों का ई चालान किया गया कोखराज थाना पुलिस की जांच के दौरान गलत पाए जाने पर दो ई रिक्शा व 9 बाइक का ई चालान किया गया जिससे ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा

चाकवन चौराहे पर बनाए गए पुल को ई रिक्शा चालकों ने वाहन स्टैंड बना दिया है जिससे इस स्थान पर लगातार जाम लगा रहता है और आवागमन में दिक्कत होती है दुर्घटनाएं बढ़ती हैं पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लिया और पुल को वाहन स्टैंड बनाने वाले ई रिक्शा चालकों के वाहनों की जांच कर उन्हें कठोर चेतावनी थी और पुलों को स्टैंड बना कर जाम करने वाले ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही कर आम जनता को जाम से निजात दिलाई गयी जिससे आने जाने वाले राहगीरों ने पुलिस प्रशासन की सराहना किया।

[26/06, 8:55 pm] +91 99191 96696: *भ्रष्ट और घूसखोरी के बड़े साम्राज्य से कैसे निपटेंगे नवागत जिलाधिकारी*

*पूर्व डीएम के कार्यकाल में साए की तरह लगे रहने वाले भ्रष्ट और घूसखोर अधिकारी कर्मचारी उन्हें लगातार करते रहे गुमराह*

*कौशाम्बी।* जिले के सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार और घूसखोरी का बड़ा साम्राज्य पनप चुका है जिसकी जड़े हिलाना बड़ा मुश्किल दिखाई पड़ रहा है पूर्व जिला अधिकारी के कार्यकाल में तो भ्रष्ट और घूसखोर अधिकारी कर्मचारी हमेशा साए की तरह उनके आगे पीछे लगे रहते थे और जिले की चौपट विकास योजनाओं पर पूर्व जिला अधिकारी को लगातार गुमराह करते रहे जिससे जिले का विकास बाधित हुआ और इसी बाधित विकास के चलते भाजपा को कौशांबी से करारी हार का सामना करना पड़ा भ्रष्ट और घूसखोर अधिकारी कर्मचारी से नवागत जिला अधिकारी कैसे निपटेगे यह बड़ा सवाल खड़ा है जिले में कई ऐसे अधिकारी कर्मचारी हैं जिन्होंने कई करोड़ की अवैध वसूली की है और फिर भी वह पूर्व जिला अधिकारी के कार्यकाल में उनके खासमखास बने रहे प्रत्येक कार्यक्रमों में पूर्व जिलाधिकारी के आगे पीछे देखे जाते थे जिससे आम जनता जिलाधिकारी से अपनी बात बेबाक तरीके से नहीं कह पाती थी जिसका नतीजा यह रहा कि जिले में भ्रष्टाचार और घूसखोरी तेजी से फैलता रहा आम जनता परेशान होती रही

योजनाओं में कमीशन खोरी की पहली श्रेणी में लोक निर्माण विभाग आर ई एस पंचायत राज विभाग खनन विभाग मनरेगा योजना स्वास्थ्य बिभाग शिक्षा बिभाग आदि विभागों में भ्रष्टाचार की जड़े बड़ी गहरी हो गई है इन कार्यालय में तो प्रत्येक कार्यों में वडी कमीशन खोरी हो रही है घूसखोरी और कमीशन में लिप्त अधिकारियों कर्मचारियों की मजबूत जड़ को हिलाना बड़ा मुश्किल लगता है इन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार शासन प्रशासन को हर तरह से गुमराह कर अपने उद्देश्य की पूर्ति की जाती है और अपने उद्देश्य में सफल होते दिख रहे हैं जिससे लगातार भाजपा की किरकिरी हो रही है नतीजा यह है कि विकास योजनाएं जमीनी हकीकत पर नहीं उतर पाती आम जनता गरीब कमजोर मजलूम परेशान है जांच के नाम पर केवल लीपा पोती होती है सरकारी जमीन तालाब शत्रु संपत्ति में कब्जा करवाने के बाद राजस्व कर्मी वसूली में लिप्त है राजस्व कर्मी भी करोड़ो में खेलते है जिले में आधे से अधिक सरकारी जमीनों पर पूर्व से कब्जे हैं वह कैसे खाली होंगे।

जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार का आलम यह है कि नगर पंचायत नगर पालिका में 35 प्रतिशत तक कमीशन खोरी पहुंच चुका है विकास भवन के कई कार्यालय में भी 30 प्रतिशत तक घूसखोरी पहुंच चुकी है ग्राम पंचायत की हालत तो बद से बदतर है बिना कार्य कराए फर्जी बिल वाउचर से भुगतान कराए जा रहे है जिला पंचायत राज अधिकारी मूकदर्शक बने हैं शिकायतों के बाद जांच कराई जाती है जांच में गबन उजागर होता है नोटिस और धमकी तक पूरी कार्यवाही सीमित रह जाती है पंचायत सचिव और प्रधान निलंबित नही होते हैं जांच में आरोप की पुष्टि होती है लेकिन दर्जनों आरोपी पंचायत सचिव से वर्षो बाद भी सरकारी रकम की रिकवरी नहीं हुई उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला विकास अधिकारी की भूमिका भी सवालों में है खंड विकास अधिकारी कार्यालय और मनरेगा में तो 50 प्रतिशत तक घूसखोरी पहुँच चुकी है सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्थित की स्थिति भी बेहद खराब है कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी इस तरह के कई कर्मचारी हैं जो हमेशा घूसखोरी के लिए विवादों से घिरे रहे हैं वह तो अफसर से भी गलत सही काम कराने का ठेका लेकर आम जनता से वसूली करने में माहिर माने जाते हैं लेकिन उनकी शिकायतें जिलाधिकारी तक ना पहुंच सके इसलिए वह हमेशा जिला अधिकारी के आगे पीछे साए की तरह मंडराते रहते हैं भ्रष्ट और घूसखोरों के बड़े साम्राज्य के बीच नए जिला अधिकारी के सामने बड़ी चुनौती है वह इसे स्वीकार कर भ्रस्टाचार की जड़े हिलाने में कितना सफल होते है वह इससे कैसे निपटने में सक्षम होंगे कैसी रणनीति बनाएंगे जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे की हकीकत जिला अधिकारी के सामने तक पहुंच सके और जिले में भ्रष्टाचार की जड़े कमजोर हो आम जनता खुशहाल हो योगी सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का सपना पूरा हो सके।

[26/06, 10:11 pm] +91 96216 39625: *विभिन्न थाना क्षेत्रों से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी।**जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है। थाना सराय अकिल पुलिस उ०नि० दिनेश कुमार शर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सुखलाल पुत्र हुबलाल नि० हर्रायपुर थाना सराय अकिल को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा थाना सराय अकिल पुलिस उ०नि० सुरेश चन्द्र दुबे मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रामपुजारी पुत्र रामविशाल नि० खरका फकीराबाद थाना सराय अकिल को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।थाना पिपरी पुलिस उ0नि0 रवि मौर्या मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त नितेश कुमार पासी पुत्र राम जतन पासी नि० रसूलपुर ब्यूर थाना पिपरी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाना पुलिस विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय के लिए चालान किया।

[26/06, 10:11 pm] +91 96216 39625: *चोरी के सामान के साथ 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी।**दिनांक 24.06.2024 को थाना सैनी अन्तर्गत कस्बा सिराथू में दुकान के छत से अज्ञात चोरो द्वारा सोलर पैनल की चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सैनी में मु0अ0सं0 225/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। अनावरण के क्रम में थाना सैनी पुलिस उ०नि० जय प्रकाश सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित प्रकाश में आए 04 वांछित अभियुक्तों अंकित पुत्र विनोद पटेल, सुल्तान सिंह पुत्र लाल सिंह, राज कुमार पुत्र होरी लाल नि०गण पचासा थाना सैनी तथा विजय सिंह पुत्र ब्रजमोहन नि० बडियापुर थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर को सिराथू सैयारा मार्ग पचासा नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 03 अदद सोलर पैनल बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।

[26/06, 10:11 pm] +91 96216 39625: *पिपरी पुलिस 02 वारण्टी अभियुक्तों गिरफ्तार किया*

*कौशांबी।**थाना पिपरी पुलिस उ0नि0 राम स्वरूप मय हमराह पुलिस बल द्वारा एनसीआर नं0 23/08 धारा 323/504 भादवि से सम्बन्धित 02 वारंटी अभियुक्तों फूलचन्द्र यादव पुत्र राम लोटन यादव तथा अनिल कुमार पुत्र फूलचन्द्र नि०गण लालापुर थाना पिपरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

[26/06, 10:12 pm] +91 96216 39625: *विभिन्न थाना क्षेत्रों से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी।**जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है। थाना सराय अकिल पुलिस उ०नि० दिनेश कुमार शर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सुखलाल पुत्र हुबलाल नि० हर्रायपुर थाना सराय अकिल को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा थाना सराय अकिल पुलिस उ०नि० सुरेश चन्द्र दुबे मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रामपुजारी पुत्र रामविशाल नि० खरका फकीराबाद थाना सराय अकिल को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।थाना पिपरी पुलिस उ0नि0 रवि मौर्या मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त नितेश कुमार पासी पुत्र राम जतन पासी नि० रसूलपुर ब्यूर थाना पिपरी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाना पुलिस विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय के लिए चालान किया।

[26/06, 10:12 pm] +91 96216 39625: *चोरी के सामान के साथ 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी।**दिनांक 24.06.2024 को थाना सैनी अन्तर्गत कस्बा सिराथू में दुकान के छत से अज्ञात चोरो द्वारा सोलर पैनल की चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सैनी में मु0अ0सं0 225/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। अनावरण के क्रम में थाना सैनी पुलिस उ०नि० जय प्रकाश सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित प्रकाश में आए 04 वांछित अभियुक्तों अंकित पुत्र विनोद पटेल, सुल्तान सिंह पुत्र लाल सिंह, राज कुमार पुत्र होरी लाल नि०गण पचासा थाना सैनी तथा विजय सिंह पुत्र ब्रजमोहन नि० बडियापुर थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर को सिराथू सैयारा मार्ग पचासा नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 03 अदद सोलर पैनल बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।

[26/06, 10:12 pm] +91 96216 39625: *पिपरी पुलिस 02 वारण्टी अभियुक्तों गिरफ्तार किया*

*कौशांबी।**थाना पिपरी पुलिस उ0नि0 राम स्वरूप मय हमराह पुलिस बल द्वारा एनसीआर नं0 23/08 धारा 323/504 भादवि से सम्बन्धित 02 वारंटी अभियुक्तों फूलचन्द्र यादव पुत्र राम लोटन यादव तथा अनिल कुमार पुत्र फूलचन्द्र नि०गण लालापुर थाना पिपरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

[26/06, 11:22 pm] +91 98391 01290: *स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहे नेवादा ब्लॉक क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल*

*कौशांबी* नेवादा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत करीब एक दर्जन से अधिक स्थानो पर बिना रजिस्ट्रेशन के झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं धड़ल्ले से इलाज अवैध रूप से चलाए जा रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग क्यों है मेहरबान स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा नहीं कसने से मानको को ताक पर रख कर धड़ल्ले से चलायी जा रही है अवैध अस्पताल,अस्पताल संचालकों के ऊपर कार्रवाई न होने से अस्पताल संचालकों के हौसले है बुलंद बिना रजिस्ट्रेशन के चलाये जा रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग के कार्यशैली पर उठ रहे तरह-तरह के सवाल आखिर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही अस्पतालों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्यों ध्यान नहीं देते

[26/06, 11:22 pm] +91 98391 01290: *सीओ ने किया कड़ाधाम मेले में भ्रमण*

*कौशाम्बी* क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा अषाढ़ माह के अवसर पर मां शीतलाधाम कड़ाधाम में लगे मेले में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, इस दौरान स्नान घाटों का भी निरीक्षण किया गया।

[26/06, 11:22 pm] +91 98391 01290: *सीओ ने थाना का किया निरीक्षण*

*कौशाम्बी* क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा थाना कोखराज का त्रैमासिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय,हवालात,मालखाना,स्ट्राग रुम,टॉयलेट,बंदी गृह एवं रजिस्टरों को चेक किया गया व चलाए जा रहे अभियानों में कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए

[26/06, 11:40 pm] +91 98391 01290: *एसपी के निर्देश पर पूरे जिले की पुलिस ने पैदल गस्त कर किया वाहन चेकिंग*

*कौशांबी* यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले के संपूर्ण थाना पुलिस ने बुधवार को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पाठ पढ़ाए गए और उन्हें निर्धारित गति सीमा में वाहनों को चलाने के लिए निर्देशित किया गया शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आम जनमानस से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया वाहन चेकिंग के दौरान गलत पाए जाने पर पूरे जिले में थाना पुलिस द्वारा वाहनों का ई-चालान किया गया और गलत अभिलेख पाए जाने पर वाहन को सीज किया पुलिस की बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले में वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा

वाहन चेकिंग के दौरान कोखराज क्षेत्र के चाकवन चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों को चेक किया गया ई रिक्शा का चालान किया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों का ई-चालान किया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनके पालन हेतु जागरूक किया इसी तरह संपूर्ण जिले में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पुलिस टीम द्वारा उनके पालन हेतु आम जन मानस को जागरूक किया गया

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.