कौशांबी 6 मई 2023*पुस्तकालय पद के लिए निर्विरोध चुने गए राम नरेश पटेल*
*चायल,कौशाम्बी।* चायल तहसील में बार एसोसिएशन का चुनाव 23 मई के दिन होना है। विभिन्न पदों के लिए दावेदारी ठोकने वाले प्रत्यासी नामांकन पत्र खरीद कर दाखिल कर चुके हैं। इसी के साथ यह जानकारी हुई कि पुस्तकालय पद के लिए राम नरेश पटेल ने पर्चा खरीदा उनके बाद पुस्तकालय पद के लिए किसी प्रत्यासी ने पर्चा नही दाखिल किया जिससे बार एसोसिएशन चायल के चुनाव अधिकारी रामनरेश पटेल को पुस्तकालय पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राम नरेश जैसे ही निर्विरोध निर्वाचित हुए उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। राम नरेश पटेल के समर्थक पूरे तहसील में अधिवक्ताओं को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया और सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद किए।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,