कौशांबी 25 मार्च*महामाया महाविद्यालय में किया गया परिषदीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन*
*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय में आज सत्र 2022- 23 के परिषदीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह की अध्यक्षता डॉ अरविंद कुमार ,प्राचार्य, महामाया राजकीय महाविद्यालय द्वारा की गई कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुआ। तत्पश्चात अभिषेक सरोज द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गया सत्र 2022-23 के महाविद्यालय के सभी विभागों द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया तथा परिषदीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इन प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को एवं परिषदीय चुनाव के अंतर्गत उपाध्यक्ष ,सचिव,व कक्षा प्रतिनिधि पद पर चुने गए छात्र- छात्राओं को संबंधित प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्राचार्य अरविंद कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
इस परिषदीय कार्यक्रम में डॉ तरित अग्रवाल एवं डॉ अनिल कुमार आदि प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए गए प्राचार्य अरविंद कुमार ने पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उन्होंने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि छात्र छात्राएं अपने जीवन में उच्च शिखर पर अपना नाम अंकित करें।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अजय कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ0 रीता दयाल, डॉ भावना केसरवानी , डॉ0 तरित अग्रवाल , डॉ0 नीरज कुमार सिंह , डॉ0 अमित शुक्ल ,डॉ0 शैलेश मालवीय ,,समरजीत राकेश कार्यालय अधीक्षक दिलीप कुमार कनिष्ठ सहायक अजय कुमार वरिष्ठ उदय शंकर पाल कनिष्ठ लिपिक ,मानवेंद्र सिंह साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।