पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26* कोसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा का महामंथन, 15 को पूर्णिया में जुटेंगे पांच जिलों के दिग्गज*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ यूपी आज़तक तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद*
*पूर्णिया।* कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। इसी को लेकर *15 अक्टूबर 2026 को पूर्णिया के वनभाग स्थित जिला भाजपा कार्यालय* में पांच जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
*पांच जिलों के पदाधिकारी होंगे शामिल*
बैठक में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और नवगछिया जिले के विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, कोर कमेटी के सदस्य और प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
*राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद*
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी *हरीश द्विवेदी*, राष्ट्रीय मंत्री *संगीता यादव* और बिहार सह प्रभारी *रोहन गुप्ता* उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री *डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल*, विधायक *संजीव चौरसिया* तथा प्रदेश महामंत्री *राजेश झा राजू* भी मौजूद रहेंगे।
*रणनीति और तैयारियों पर होगा मंथन*
बैठक में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। चुनावी तैयारियों को धारदार और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष *संजीव कुमार सिंह* ने बताया कि बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पांचों जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
More Stories
कौशाम्बी 14अक्टूबर 26*भरवारी के कंपोजिट विद्यालय परसरा में बेटियों को सशक्त बनाने की अनोखी पहल*
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में मोबाइल झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश, 2 लुटेरे और खरीदार दुकानदार धराया*