कोलकाता26जुलाई26*पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया
कोलकाता से सिपिज शाह की रिपोर्ट यूपीआजतक
कोलकाता*पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने हिंसा और पत्रकारों पर हमला करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोई भी छात्र नहीं है। ये सभी असामाजिक तत्व हैं, जो शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी की रैली में मौजूद थे और तोड़-फोड़ में शामिल थे। ये उपद्रवी छात्रों की आड़ में हिंसा फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश में लगे थे।
एडिशनल CP (क्राइम) कुणाल अग्रवाल ने बताया, “कल हुई हिंसा और पत्रकारों पर हमलों के मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कोई भी स्टूडेंट नहीं है। ये सभी उपद्रवी हैं जो बीते शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी की रैली में मौजूद थे और तोड़-फोड़ में शामिल थे।”
कुणाल अग्रवाल ने आगे कहा कि अरेस्ट किए गए 11 लोगों के नाम हैं: इरफान खुर्शीद उम्र 30 साल, अरशद अली उर्फ साजिद उम्र 50 साल, मो. मोइनुद्दीन उम्र 26 साल, मो. आलमगीर उर्फ राजू उम्र 48 साल, इमरान अहमद उर्फ गोपी उम्र 19 साल, खालिद रजा उर्फ रिंकू उम्र 47 साल, जमीर अहमद उर्फ मिंकू उम्र 42 साल, मोहसिन खान उम्र 30 साल, दीपक भौमिक उर्फ विक्की उम्र 38 साल, मोहम्मद आजाद और मो. अफरोज है।
एडिशनल CP (क्राइम) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद आजाद और मोहम्मद अफरोज पश्चिम बंगाल से भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें Andal के पास दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर पकड़ लिया गया।

More Stories
बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान
कौशाम्बी26जुलाई26*करारी पुलिस का एक्शन, 48 घंटे में चोरी का खुलासा
बांदा 26 जुलाई 26* जंतर मंतर में भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के निमित विरोध प्रदर्शन*।