Big Breaking News kanpur
कानपूर नगर ९ जून २०२६ * गाटा संख्या 709 में करोड़ों की जमीन पर बड़ा खेल? किसान ने लगाया फर्जी आदेश और अभिलेखों में हेरफेर कर पैतृक भूमि को आमीन प्रदीप कुमार द्वारा हड़पने की साजिश का बड़ा आरोप
कानपूर नगर *हिन्दूपुर क्षेत्र में गाटा संख्या 709 की कृषि भूमि को लेकर कथित बड़े भ्रष्टाचार और अभिलेखीय हेरफेर का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान आकाश पुत्र जसवंत ने आरोप लगाया है कि यह भूमि उनके परिवार की पुश्तैनी संपत्ति है, जिसमें पहले उनके बाबा ठाकुर प्रसाद पुत्र लग्गडू और बाद में उनके पिता जसवंत पुत्र ठाकुर प्रसाद का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
किसान का दावा है कि इसी भूमि पर उनके परिवार को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी मिलता रहा। लेकिन अब कथित रूप से एक संदिग्ध आदेश दिनांक 03 अक्टूबर 2005 का हवाला देकर अभिलेखों में अब भू आधिपत्य विभाग द्वारा गजराज सिंह का नाम दर्शाया जा रहा है, जो न कभी खतौनी में दर्ज रहा और न ही बताए गए पते पर उसका कोई अस्तित्व है। किसान का आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे भूमि का स्वामित्व ही बदलने की कोशिश की जा रही है।
ग़रीब पीड़ित आकाश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भू-आधिपत्य विभाग और कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) मिलकर राजस्व विभाग पर दबाव बना रहे हैं तथा उनके नाम को खतौनी से ज़बरन पृथक कर भूमि को अपने नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं।
ग़रीब किसान का कहना है कि उनके बाबा और पिता ने कभी भी यह जमीन न बेची और न ही किसी विभाग को कोई सहमति पत्र दिया, जिसके सभी पुराने दस्तावेज उनके पास सुरक्षित हैं।
ग़रीब पीड़ित किसान का आरोप है कि यदि उनकी पैतृक भूमि को कथित फर्जीवाड़े के माध्यम से छीना गया तो यह गरीब किसानों के अधिकारों पर बड़ा हमला होगा।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*