कानपूर नगर ८ अप्रैल २६ * कानपुर में आंधी के बाद बिजली संकट गहराया, फज़लगंज में 5वें दिन भी सप्लाई ठप।
कानपुर में शनिवार को आई तेज़ आंधी के बाद शहर के बड़े हिस्से में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। फज़लगंज इंडस्ट्रियल एरिया में हालात सबसे खराब हैं, जहां लगातार पांचवें दिन भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है।
उद्योगों और स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है, क्योंकि लंबे कटौती से उत्पादन और रोज़मर्रा की ज़िंदगी दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस केस्को (KESCO) पर यह जिम्मेदारी है, उसी कंपनी को लेकर तीन दिन पहले ही विद्युत नियामक आयोग में सुनवाई हुई थी। बावजूद इसके हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*