कानपुर29जनवरी*ए.सी.पी. पनकी द्वारा जरूरतमंदों को कंबल व बच्चों को मिठाई के साथ शिक्षण सामग्री बाटी*
कानपुर कमिश्नर पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त पनकी निशांत शर्मा द्वारा आज पनकी में
जरूरतमंदों को कंबल व बच्चों को मिठाई के साथ शिक्षा सामग्री बांटी गई ।
पनकी के बरगदिया पुरवा में सामाजिक कार्य में लगे लोगों के के द्वारा एक कार्यक्रम अंबेडकर पार्क में रखा गया । जहां सामाजिक संस्था के लोगों के साथ एसीपी पनकी ने जरूरतमंद लोगों को सर्दी में राहत दिलाने के उद्देश्य से एक कंबल व मिठाई के साथ उन्हें गिफ्ट दिया गया । साथ ही वहां पर क्षेत्रीय गरीब एवं असहाय बच्चों को बिस्किट टॉफी मिठाई बाटी गई । जिसे पाकर बच्चों के चेहरे में खुशी देखने को मिली । इसी दौरान वहां के बुजुर्ग एवं गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गये ।
. सामाजिक संस्था के साथ समाजसेवी धर्मेंद्र कठेरिया द्वारा आमंत्रित कर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त पनकी निशांक शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कराकर कंबल एवं मिठाई वितरण किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में संस्था व समाजसेवी धर्मेंद्र कठेरिया द्वारा लोगों के प्रति सोच एवं धार्मिक कार्यों के साथ सामाजिक कार्य में सहयोग प्रदान करने की सराहना की गई ।और साथ ही उक्त कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई । और बताया गया इस सामाजिक कार्य में पुलिस की भूमिका का सहयोग लेकर किए गए कार्य से लोगों के प्रति अच्छे व्यावहारिकता का संदेश जाता है । समाजसेवी धर्मेंद्र कठेरिया ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष और उल्लास के साथ बच्चों को मिठाई व टॉफी के साथ लेखन सामग्री बांटी गई और बड़े बुजुर्गों के साथ जरूरतमंदों लोगों को कंबल वितरित किया गया ।बरगदिया पुरवा क्षेत्र गरीब एवं असहाय लोगों की आबादी अधिक होने के कारण उक्त कार्यक्रम को रखा गया । जहां इस प्रकार के कार्यक्रम की पुलिस एवं कार्यक्रम संयोजकों की सराहना की गई । इस मौके पर प्रमुख रूप से थाना प्रभारी पनकी विक्रम सिंह चौकी प्रभारी एम. आई. जी.. देवेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह विवेक यादव विजय सिंह मनीष बाजपाई लाखन सिंह कुसुमलता प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*