कानपुर25अप्रैल*कला का सबसे बेहतरीन दृश्य उसके म्यूजिम में मिलता है-डॉ राज शेखर।
कला का सबसे बेहतरीन दृश्य उसके म्यूजिम में मिलता है। आप जितना उस कला को देखेंगे, उतना ही उसके बारे में जानेंगे और उसका आनंद के पायेंगे।
बड़े हर्ष के साथ आप सभी को सूचित करना है कि दिनांक 19 फरवरी, 2023 को ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी के शुभारम्भ होने के उपरान्त से ही “विजिटर गैलरी” को सभी का बहुत प्यार और स्नेह मिल रहा है।
जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि दिनांक 19 फरवरी, 2023 से कल दिनांक 24-04-2023 तक लगभग 5000 लोग टिकट खरीदकर इसका विजिट कर सुविधिओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं और लोगों के बीच इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और खेल जगत के प्रति उनके रूझान को और बढ़ावा देने के लिए लगभग 4000 विभिन्न व्यक्तियों और स्कूली बच्चों ने प्रमोशनल विजिट भी की है।
इस तरह लगभग 9000 लोगों ने विजिटर गैलरी को देखा और क्रिकेट दुनिया के यादों को संजोया।
इस गैलरी को बेहतर और अद्वितीय बनाने में क्रिकेट जगत के राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों के साथ ही आम जनमानस द्वारा भी अपनी क्रिकेट से जुड़ी यादगार सामग्रियों को गैलरी में संजोने हेतु भेंट कर इसकी शोभा बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया हैं।
इसी कड़ी में आज पुनः मयंक बाजपेयी द्वारा क्रिकेट की विभिन्न सीरिज के 4 बैट विजिटर गैलरी में संजोने हेतु भेंट किये गये, जिनका विवरण इस प्रकार हैः-
1. न्यूजीलैण्ड टूर इण्डिया ओ0डी0आई0 सीरीज 2010-11, जिसमें भारतीय टीम के कैप्टन श्री गौतम गंभीर और न्यूजीलैण्ड के कैप्टन डैनियल विटोरी टीम के साइन्ड बैट।
2. न्यूजीलैण्ड टूर इण्डिया टेस्ट सीरीज 2010-11, जिसमें भारतीय टीम के कैप्टन श्री महेन्द्र सिंह धोनी और न्यूजीलैण्ड के कैप्टन डैनियल विटोरी टीम के साइन्ड बैट।
3. आस्ट्रेलिया टूर इण्डिया ओ0डी0आई0 सीरीज 2010-11, जिसमें भारतीय टीम के कैप्टन श्री महेन्द्र सिंह धोनी और आस्ट्रेलिया के कैप्टन माइकल क्लार्क टीम के साइन्ड बैट।
4. आस्ट्रेलिया टूर इण्डिया टेस्ट सीरीज 2010-11, जिसमें भारतीय टीम के कैप्टन श्री महेन्द्र सिंह धोनी और आस्ट्रेलिया के कैप्टन रिकी पोन्टिंग टीम के साइन्ड बैट।
पूर्व में भी इनके द्वारा क्रिकेट जगत से जुड़े ढ़ेर सारी सामग्रियां (जैसे बैट, बॉल, ट्रॉफी एवं पुरानी फोटो इत्यादि) दिये गये थे, जो वर्तमान में विजिटर गैलरी में संरक्षित रहकर गैलरी की शोभा बढ़ा रहे है, जिन्हें देखकर श्री बाजपेयी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल सही स्थान है, जहां ये सभी सामग्री हमेशा के लिए सुरक्षित रहेंगी और क्रिकेट प्रेमी/आम जनमानस इन्हें देख कर अपनी खुशी जाहिर कर सकेंगे।
इस पर मण्डलायुक्त ने इस विज्ञप्ति के माध्यम से गैलरी को और बेहतर और अद्वितीय बनाने के लिए आम जनमानस को आगे आकर क्रिकेट से जुड़ी यादगार सामग्रियों को विजिटर गैलरी में प्रदर्शित करने हेतु भेंट करने को कहा।
इस दौरान मौके पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में बी0सी0सी0आई0 द्वारा नामित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) कैम्प के अन्डर-19 के उपस्थित 25 खिलाड़ियों और 8 आफिशियल स्टाफ से मण्डलायुक्त ने उनका परिचय प्राप्त किया और उप निदेशक खेल को इन खिलाड़ियों और स्टाफ को रूकने हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस बार NCA कैम्प अन्डर-19 पुरूष वर्ग 24 अप्रैल से 18 मई तक कुशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ग्रीन पार्क में लगा है। इन्हीं किन्हीं क्रिकेट खिलाड़ियों को अभ्यास के उपरान्त बोर्ड ट्रॉफी, अन्डर-19 वर्ल्ड कप, आई0पी0एल0 के लिए चुना भी जाता है।
देश के लगभग 18 राज्यों सेे आये इन युवा खिलाड़ियों और उनके चीफ कोच श्री गौतम सोम ने मण्डलायुक्त से भेंट कर इस म्यूजियम/विजिटर गैलरी की प्रशंसा की। उन्हांेने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों के उनके विशेष पलों में यादगार सामग्रियों को “एक साथ-एक स्थान” पर देखना, उन्हें जीवन में और बेहतर प्रयास करने के लिए उत्साहित करता हैं। मौके पर एन0सी0ए0 के चीफ कोच श्री गौतम सोम ने कहा कि ऐसी चीजे खिलाड़ियो को ऊर्जावान और उनके मनोबल बढ़ाने में मदद करती है।
ये खिलाड़ी स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित जिम का उपयोग कर लाभान्वित हो रहे है, जिससे इनकी फिटनेस पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। इस अवसर पर ये रिकेशनल गेम के लिए, उच्च श्रेणी के बैड मिन्टन हॉल का भी प्रयोग करेंगे, जो इनके स्किल और फिटनेस में मददगार साबित होगा।
ग्रीन पार्क स्टेडियम की पहचान अन्तर्राष्ट्रीय मैचों से है। इसे ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने यू0पी0सी0ए0 के पदाधिकारियों को निकट भविष्य में ग्रीन पार्क स्टेडियम में अन्तर्राष्ट्रीय मैच कराने हेतु इस दिशा में सार्थक प्रयास करने को कहा।
आज मण्डलायुक्त ने ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी का दौरा किया। इस दौरान उप निदेशक खेल श्रीमती मुद्रिका पाठक, यू0पी0सी0ए0 डायरेक्टर श्री रियासत अली, श्री मयंक बाजपेयी, श्री संजीव पाठक, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी, वाइस प्रेसिडेन्ट फाइनेन्स यू0पी0सी0ए0, श्री सुरजीत श्रीवास्तव, जी0एम0 सुश्री रीता डे, पिच क्यूरेटर श्री शिव कुमार एवं फिजियों स्टेनली ब्राउन उपस्थित रहे।
*………………………………..*
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*