कानपुर22दिसम्बर*छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर हुई मौत,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के हरजिंदर नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर मौत हो गई वही आनन-फानन में इलाकाई लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस जब छात्रा को लेकर रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी पर बुला लिया फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं.
वही आप को बता दे की जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय मृतक छात्रा का नाम रजनी बाथम है.जो मूल रूप से सूरत की रहने वाली थी कानपुर के हरजिंदर नगर में किराए के मकान में रहकर माल रोड स्थित बीएनडी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही थी.हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले है जिसमें छात्रा साफ तौर पर गिरती हुई दिखाई दे रही है घटनास्थल पर छात्रा का मोबाइल भी पड़ा मिला है जिस वक्त छात्रा गिरी वह किसी से मोबाइल पर बात भी कर रही थी फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दे दी गई है.
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak