कानपुर20दिसम्बर*जेल में बंद इरफान सोलंकी से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
आपको बता दें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जिला जेल में विधायक इरफान सोलंकी से मिलने के बाद कहा कि बांग्लादेशी कनेक्शन की बात बकवास है। फर्जी आधार कार्ड पुलिस ने बनवाया है। अगर वह नहीं भागते तो बलवंत सिंह और विकास दुबे की तरह पुलिस उनके साथ कुछ भी कर सकती थी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आंदोलन के लिए तैयार रहें। व्यापारियों को भी आगाह किया कि निकाय चुनाव की वजह से जीएसटी छापेमारी रुकी है। जिला जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज मैं बलवंत सिंह के परिवार से मिलने गया। आज के समय में ऐसी सरकारें भी हैं जिन्होंने अंग्रेजों को पीछे छोड़ दिया।
तीन बार सपा सरकार रही तब सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कुछ गलत नहीं किया। अब उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। एक के बाद दूसरे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। बड़ी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि यह भाजपा की साजिश है। सपा के कार्यकर्ता-विधायक को झूठे मुकदमों में फंसाकर महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त जनता की लड़ाई को कमजोर करना चाहती है।
कन्नौज में जो हत्या हुई वह अधिकारियों ने कराई है। उसमें बीजेपी का विधायक शामिल है। इरफान की सीडीआर निकाली तो कन्नौज के विधायक को क्यों छोड़ दिया। बीजेपी के लोग कोई भी कानून तोड़ सकते हैं। इरफान के खिलाफ षड़यंत्र है। अधिकारी नहीं भूले कि वक्त बदलता है अगर गलत करेंगे तो कानून उनके लिए भी है।

More Stories
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*
लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*