कानपुर10सितम्बर23*मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमर शहीद श्यामसिंह यादव जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज मेरी माटी -मेरा देश अभियान के तहत शिवराजपुर मण्डल के अंतर्गत ग्रामसभा दुर्गापुर ब्लॉक चौबेपुर में अमर शहीद श्यामसिंह यादव जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की एवं घर घर पहुँच कर मिट्टी का संकलन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मण्डल प्रभारी आदरणीय मनोज भदौरिया जी, जिला उपाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण एवं जिला पंचायत सदस्य मा. अश्वनी दीक्षित जी, ब्लॉक प्रमुख चौबेपुर मा. राजेश शुक्ला जी ,मण्डल अध्यक्ष शिवराजपुर आदरणीय अनुराग शुक्ला जी, ग्राम प्रधान रिशांत पाल जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनोज पाण्डेय जी, जिला मंत्री किसान मोर्चा कमलेश तिवारी जी, मण्डल मंत्री अनुज मिश्रा जी, प्रदीप तिवारी जी, मण्डल अध्यक्ष कि. मो. संजू दुबे जी ,विमलकांत शुक्ला जी, धीरेन्द्र सिंह जी, राहुल सिंह जी एवं गणमान्य ग्रामसभा वासियों की उपस्थिति रही।

More Stories
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*
बांदा 8 अगस्त 26*बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, दो घंटे बाद खुला रास्ता*