जिलाधिकारी अपडेट 10 फरवरी, 2022 कानपुर नगर।
कानपुर10फरवरी*न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (प्रा०) परीक्षा, 2022 की परीक्षा को नकल विहीन, कराने बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 12 फरवरी, 2023 को जनपद कानपुर नगर में होने वाली उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (प्रा०) परीक्षा, 2022 की परीक्षा को नकल विहीन, इंसिडेंट फ्री कराने के में आज समस्त स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित की गई। जनपद के 27 परीक्षा केंद्रों में दो पारियों में परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक एवं अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होना प्रस्तावित है।
पारदर्शी एवं नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा 27 केंद्र व्यवस्थापक, 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 27 स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए :-
सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के द्वारा संयुक्त रूप से नामित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों की समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान समस्त परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, आने वाले अभ्यर्थियों के लिए उनके बैग व अन्य सामान को रखने की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
परीक्षा में किसी भी प्रकार का कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य कोई परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। चेंकिग के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए ।
परीक्षा कक्ष में सभी अभ्यर्थियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
परीक्षा में लगे समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक समय से अपनी अपनी ड्यूटी में पहुंचना सुनिश्चित करें।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*