कानपुर04मार्च*होली एवं शब ए बरात के मद्देनजर सहायक पुलिस उपायुक्त पनकी के नेतृत्व मे किया गया फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाए रखने की अपील*
होली एवं शब ए बरात के मद्देनजर एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शनिवार शाम को सहायक पुलिस उपायुक्त निशांक शर्मा के नेतृत्व में थाना अरमापुर,सचेंडी व पनकी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला गया l
कानपुर कमिश्नरेट थाना पनकी में आज पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट बी.पी.जोगदंड के आदेशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च के आदेश का पालन करते हुए पनकी ए.सी.पी निशांक शर्मा ने सर्वप्रथम थाना अरमापुर,सचेंडी व पनकी के सभी उपनिरीक्षकों की बैठक ली गई। जिसमें होली के पर्व व शब ए बरात को देखते हुए किसी प्रकार की अव्यवस्था एवं असुविधा न हो उप निरीक्षकों ने अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देशों का पालन कराने का संकल्प लिया । साथ ही बैठक में अपराध समीक्षा की गई । जिसमें लंबित विवेचना व महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। थाना पनकी में सहायक पुलिस उपायुक्त निशांक शर्मा ने बैठक उपरांत सभी उप निरीक्षकों व पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया
यह फ्लैग मार्च ब्लॉक बी, सी, डी , एवं ई. स्वराज नगर पावर हाउस बाजार , शताब्दी रोड पनकी मंदिर होकर पनकी थाने पर लौट कर समाप्त हुआ । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व आपसी भाईचारा सौहार्द बनाए रखने की अपील की ।अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी । होली के त्यौहार में हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी । जबरन रंग डालकर परेशान करने व अभद्रता करने वाले लोगों के साथ ही होलिका दहन वाले स्थानों पर नवयुवकों पर विशेष नजर रखी जाएगी ।
इस फ्लैग मार्च में प्रमुख रूप से थाना अध्यक्ष सचेंडी शैलेंद्र सिंह थानाध्यक्ष अरमापुर प्रेमचंद कनौजिया व थाना प्रभारी पनकी विक्रम सिंह प्रभारी निरीक्षक प्रथम उदय वीर सिंह चौकी प्रभारी इंडस्ट्रियल एरिया मनोज कुमार सिंह.चौकी प्रभारी पनकी मंदिर मनोज कुमार दीक्षित के साथ समस्त उपनिरीक्षक व पुलिस बल मौजूद रहा ।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*