*Breaking News
कानपुर 27दिसम्बर 25*दंगों से निपटने के लिए हाईटेक हुई कानपुर पुलिस*
*थानेदार अब चलेंगे विशेष सुरक्षा गाड़ियों में, पहली गाड़ी काकादेव थाने पहुंची*
*कानपुर पुलिस प्रशासन को बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। अब शहर के थानेदार नई तकनीक से लैस विशेष पुलिस गाड़ियों में गश्त और ड्यूटी करेंगे। इन गाड़ियों का उद्देश्य दंगे, उपद्रव और संवेदनशील हालात में पुलिस कर्मियों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करना है*।
*पहली हाईटेक गाड़ी काकादेव थाने को मिली,कानपुर में इस योजना की शुरुआत काकादेव थाने से हो गई है, जहां पहली विशेष सुरक्षा गाड़ी पहुंच चुकी है। आने वाले समय में यह सुविधा पूरे शहर के थानों तक पहुंचेगी। दंगे के दौरान सुरक्षा कवच बनेगी गाड़ी*
*नई गाड़ी को खास तौर पर दंगा नियंत्रण को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है*
*सामने मजबूत जालीदार कांच, ताकि पथराव और हमलों से सुरक्षा मिल सके*
*अंदर अलग बॉक्स में हेलमेट, डंडे और बॉडी प्रोटेक्टर रखने की सुविधा*
*दंगे और हिंसक हालात में पुलिसकर्मी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे*
*ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) विनोद कुमार के विशेष प्रयासों से यह योजना साकार हुई है। उनके नेतृत्व में कानपुर के सभी 52 थानों को जल्द ही ये नई विशेष गाड़ियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी*।
*कानपुर पुलिस की ताकत में इज़ाफा,,इस नई व्यवस्था से पुलिस की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी*
*दंगों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बेहतर नियंत्रण होगा,पुलिस कर्मियों का मनोबल और सुरक्षा दोनों होंगे मजबूत*
*कानपुर पुलिस अब और अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सक्षम*
*शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह कदम कानपुर पुलिस प्रशासन की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है*।

More Stories
गोड्डा झारखंड25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर तंज कसा
पूर्णिया बिहार 25 जून26 आपातकाल के 51 साल भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’,