कानपुर नगर9अक्टूबर24*दृश्टिगत व्यापारियों व उद्यमियों के साथ मुख्य चौराहो/तिराहो को को गोद लेकर कैमरा लगाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयीं ।*
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पनकी क्षेत्रांतर्गत ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के दृश्टिगत व्यापारियों व उद्यमियों के साथ मुख्य चौराहो/तिराहो को को गोद लेकर कैमरा लगाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयीं ।*
आज दिनाँक 09.10.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय (L/O) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत पनकी थाना क्षेत्र में व्यापारियों व उद्यमियों के साथ मुख्य चौराहों और तिराहो को गोद लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाने के संबंध में वार्ता की गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाना है, जिससे अपराधों को रोका जा सके और अपराधियों की पहचान की जा सके।
इस अभियान में पुलिस और व्यापारियों के बीच सहयोग से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। यह अभियान न केवल अपराधों को रोकने में मदद करेगा, बल्कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित महसूस कराएगा।सभी व्यापारियों द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत कैमरा लगाने एवं उसके रखरखाव में पूर्णतः सहयोग करने का भरोसा दिलाया , इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम , सहायक पुलिस आयुक्त पनकी मौजूद रहे |
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें