August 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर5अगस्त26"*मिलावट सिर्फ खाने में नहीं, व्यवस्था के हर स्तर पर सवाल! आखिर भरोसा कब परोसा जायेगा?"*

कानपुर नगर5अगस्त26″*मिलावट सिर्फ खाने में नहीं, व्यवस्था के हर स्तर पर सवाल! आखिर भरोसा कब परोसा जायेगा?”*

*Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर5अगस्त26″*मिलावट सिर्फ खाने में नहीं, व्यवस्था के हर स्तर पर सवाल! आखिर भरोसा कब परोसा जायेगा?”*

कानपुर नगर*रामादेवी स्थित एक फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई ने आम जनता की थाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि दूसरे ब्रांड का आटा अपने नाम से री-पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था।*

*एफएसडीए ने करीब 1.50 लाख रुपये का स्टॉक सीज कर मिलावट की आशंका में 5 नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।यह कार्रवाई केवल एक फ्लोर मिल तक सीमित मामला नहीं, बल्कि उस सोच का आईना है जहाँ मुनाफे के लिए लोगों के भरोसे से खिलवाड़ किया जा रहा है।*

*कभी मसालों में मिलावट, दूध, तेल, सब्जी वगैरह वगैरह और अब आटा,आखिर आम आदमी की थाली कब सुरक्षित होगी?क्या मिलावट सिर्फ खाद्य पदार्थों तक सीमित है, या ईमानदारी, जवाबदेही और व्यवस्था में भी इसकी परछाई दिखाई देने लगी है?*

*दोषी चाहे कोई भी हो, कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई ही जनता का भरोसा वापस ला सकती है। स्वस्थ समाज की नींव शुद्ध भोजन और ईमानदार व्यवस्था पर ही टिकती है। जो कि धरातल से लापता हो चुकी है।*

Taza Khabar