*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
कानपुर नगर30सितम्बर25*पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी सोमवार देर रात कानपुर की जिला जेल से रिहा हो गए.
कानपुर नगर*पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी सोमवार देर रात कानपुर की जिला जेल से रिहा हो गए. वह करीब 3 सालों से जेल में बंद थे. रिजवान को उनकी मां और पत्नी जेल से लेने पहुंची थी. इस दौरान रिजवान ने अपने बच्चों जिनिया और मुज्जू को गोद में लेकर माथा चूमा, जिसके बाद वे गमगीन हो गए हैं. उन्होंने कहा कि एक नई शुरुआत करनी है….सोमवार देर रात रिजवान की रिहाई खबर मिलते ही जेल के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए. जेल से बाहर निकलते ही रिजवान को उनके चाहने वाले गले से लगाने लगे. रिजवान जेल से निकलने के बाद सीधा ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा की. इसके बाद रिजवान अपने पिता हाजी मुश्ताक सोलंकी की कब्र पर गए और फातिहा पढ़ी. इस दौरान एक बड़ा हुजूम उनके साथ चलता रहा…*

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*