कानपुर नगर29 मार्च25*राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में डीएम ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया
जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आज आईएमए भवन के सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर नगर के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया गया ।
कार्यक्रम में 300 टीबी ग्रस्त मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया जिनमें से 5 मरीजों अमित कुमार,रोहित कुमार,मोहम्मद आज़म अशोक कुमार, इस्मतुल बानो को जिलाधिकारी द्वारा मंच से पोटली वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 24 मार्च 2025 तक कानपुर नगर के 78 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाया गया है। इस उपलब्धि पर 78 ग्राम प्रधानों ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा जिनमें से कइयों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
*10 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित*
कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा मंच से ग्राम प्रधान नकटू ,दुर्गापुर, बिकरू, हलपुरा, सिहुंरादारा सिको, अज्योरी सचितपुर, अकबरपुर बरुई,कड़री चम्पतपुर, टॉन्स को सम्मानित किया गया।
*5 निक्षय मित्रों को किया सम्मानित*
जिलाधिकारी द्वारा निक्षय मित्र डॉ. वर्षा प्रसाद डॉ. शशीथरन,डॉ. दिग्विजय, डॉ. रुचि जैन और नंदिनी रस्तोगी को सम्मानित किया गया
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप