कानपुर नगर28दिसम्बर23*गरीब छात्र-छात्राओं को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरित किया गया।
आज सेवा मंदिर इंटर कॉलेज पूरा उत्तरीपुरा कानपुर नगर में जिला पंचायत सदस्य अवकाश सिंह के द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल बाजपेई भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉoदिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि श्री अवकाश सिंह जी का विद्यालय के प्रति अत्यधिक लगाव है और इनके द्वारा समय-समय पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की हर तरह से मदद की जाती है।अवकाश सिंह जी सच्चे अर्थों में मानवता के पुजारी और गरीबों के हितैषी है। ऐसे लोगों की समाज को बहुत आवश्यकता है।प्रधानाचार्य ने अवकाश सिंह को बच्चों की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अवकाश सिंह ने आगे भी बच्चों की हर तरह से मदद करने का आश्वासन प्रधानाचार्य को दिया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुधाकर चौधरी,ऋषभ कुमार तिवारी,कृष्ण गोपाल मिश्रा, रंजीत राठौर, राकेश कुमार मिश्रा बलवीर सिंह,राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़