कानपुर नगर28जून26*शिवराजपुर में प्राथमिक विद्यालय बंद होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुना संचालन के लिए परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन*
कानपुर नगर*शासन के आदेश पर ग्राम सभा भटपुरा के मजरा पाठकपुर स्थित *प्राथमिक विद्यालय को बंद कर भटपुरा विद्यालय में मर्ज किए जाने से* *स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा* *प्रभावित होने के विरोध में ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में इकट्ठा होकर मोर्चा खोल दिया*
*शिक्षा के मंदिर पर लगा ताला बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों ने खोला मोर्चा*
शिवराजपुर विकासखंड शिवराजपुर के अंतर्गत ग्राम सभा भटपुरा के मजरा पाठकपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय को शासन के निर्देशानुसार हाल ही में बंद कर पास के भटपुरा विद्यालय में विलीन मर्ज कर दिया गया है विद्यालय बंद होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों और अभिभावकों का धैर्य जवाब दे गया बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित दर्जनों ग्रामीणों ने आज विद्यालय परिसर में एकत्रित होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया हाइवे पार कर जाना होगा स्कूल मंडरा रहा हादसे का खतरा
ग्रामीणों द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA को भेजे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पाठकपुर से भटपुरा विद्यालय की दूरी लगभग 2.5 किलोमीटर है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जी.टी. रोड पार करना पड़ेगा जोखिम भरा सफर 6 से 11 वर्ष के छोटे बच्चों के लिए प्रतिदिन इस व्यस्त हाइवे को पार करना अत्यंत जोखिम भरा और जानलेवा है मौसम की मार बारिश में जलभराव और सर्दियों में घने कोहरे के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है
गिर रही उपस्थिति इस दूरी और असुरक्षा के माहौल के चलते बच्चों की स्कूल में उपस्थिति में भारी गिरावट आने लगी है जिससे शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का सीधा उल्लंघन हो रहा है उच्चाधिकारियों से गुहार पूर्व की भांति चले विद्यालय प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने नवीन समायोजन नीति 2026 के सुगम दूरी के प्रावधानों का हवाला देते हुए मांग की है कि छात्रहित में इस फैसले को तुरंत बदला जाए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पाठकपुर प्राथमिक विद्यालय को पूर्व की भांति दोबारा संचालित नहीं किया गया तो वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे प्रदर्शन
इस दौरान हरीशचंद्र, अजय, दिग्विजय, शिवराम, संगीता, रेखा, जागेश्वरी, बाबू सिंह, राधा, हरिओम, रामजीवन, रूबी अवस्थी और अशोक तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे

More Stories
28जून26* मौत का डर नहीं है!!-शेख हसीना पूर्व प्रधानमंत्री बंगला देश
28जून26*🔴सेशेल्स में PM मोदी ने UPI समेत कई अहम MOU पर किए हस्ताक्षर..!!*
बांदा 28 जून 26*यमुना में नहाने उतरे सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव*