कानपुर नगर28अक्टूबर23*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में किया 501 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास*
कानपुर नगर से रेशमा बेगम की रिपोर्ट यूपीआजतक।
कानपुर नगर*आपको बता दें वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर कालजयी रामायण से त्रिकालदर्शी वाल्मीकि जयंती है। इस अवसर पर कानपुर में मां गंगा के आशीर्वाद से सबको जोड़ने का मौका मिला।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 501 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन पर्व पर महापंचायत से संवाद का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें जाति, क्षेत व भाषाओं के नाम पर बंटती थी अब डबल इंजन सरकार मोदी योगी हर तबके को देने का काम कर रहे हैं।
सीएम ने उप्र में बीते साढ़े छह साल में मिले लाभ बताए। कोरोना प्रबन्धन को याद किया। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन गारंटी देगी। शोषण नकर सके कोई इसकी व्यवस्था होगी। हर दलित, वंचित लाभ पा रहे हैं। 2017 के पहले प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति उत्पीड़न की घटनाओं के अनदेखा किया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। सीएम ने कहा कि डिफेंस कारिडोर का निर्माण हो रहा है।
More Stories
देवनहल्ली15जुलाई25*देवनहल्ली संघर्ष में जीत के ऐतिहासिक दिन पर संयुक्त घोषणा*
लखनऊ15जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली15जुलाई25*SKM ने कर्नाटक सरकार को मजबूर करने के लिए देवनहल्ली किसानों की सफलता को बधाई दी।