कानपुर नगर27अप्रैल25*पहलगाम हमले के विरोध में पनकी में धर्मगुरुओं ने निकाला कैंडल मार्च*
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पंचमुखी हनुमान पनकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर कृष्ण दास व अरुण पुरी के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान मंदिर से पनकी धाम पुलिस चौकी तक कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले का विरोध जताया
*कानपुर:* जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को पनकी मंदिर मे देर शाम को कैंडल मार्च निकाला गया कैंडल मार्च पनकी मंदिर से पनकी चौकी तक निकाली गई। कैंडल मार्च में काफी संख्या में लोग शामिल हुए हाथों में तरह-तरह के बैनर लिए इन लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए लोगों का एक ही मत है इस देश में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों को नेस्तना बूद करना चाहिए कैंडल मार्च के नेतृत्व कर रहे हैं पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के महंत कृष्णदास ने कहा कि जिस तरह आतंकवादियों ने सैलानियों से धर्म पूछ कर कि तुम हिंदू हो या मुसलमान मारा ऐसे वीर सैलानियों को अपने हिंदू धर्म को बताकर ना कि छुपा कर मौत की नींद सोने वाले सभी 26 सैलानियों को भारत सरकार से उन्हें शहीद का दर्जा प्राप्त होने का मांग करते हैं
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, पार्षद राजन शुक्ला, अशोक दुबे, पार्षद आरती त्रिपाठी, विनोद शुक्ला रमाकांत मिश्रा, अमित पांडे,सुमित पांडे सौरभ शुक्ला, महंत देवी दयाल पाठक,उमाशंकर पाण्डेय, सुशील राजपूत अन्य सैकड़ो क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे

More Stories
अयोध्या 4 मार्च 26*अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, एक बचाया गया
पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी
पूर्णिया 4 मार्च 26*पूर्णिया पुलिस की होली से पहले की तैयारी: शांति और सुरक्षा के लिए तैयार।*