कानपुर नगर23मई26*घर लौट रहे युवक पर हमला, 20 हजार छीने : युवक के चेहरे पर गंभीर चोट
कानपुर/शिवराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने घेर मारपीट कर नगदी लूट ली। हमलावरों ने पहले बाइक में डंडा मारकर उसे गिराया, फिर लात-घूंसों डंडों से जमकर पिटाई की। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।वही पुलिस की गश्त पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए है।, औरावरी गांव निवासी अवधेश गुड़गांव में नौकरी करते थे। बाबा के निधन की सूचना मिलने पर वह घर लौट रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह गांव की ओर जा रहा था। आरोप है कि लक्ष्मणपुर मिश्रान गौरी मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे महेंद्र, लवलेश दो अन्य लोगों ने उसे रोक लिया।पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बाइक में डंडा मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। फिर जमकर मारपीट की। इसके बाद उसके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपये लूट लिए। पर्स में रखा पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए गए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।घटना के दौरान पीछे से एक राहगीर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने किसी तरह खुद को संभालकर तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

More Stories
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली8जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*