कानपुर नगर22दिसम्बर23*हज-2024 हेतु आनलाइन हज आवेदन फार्म दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 से बढाकर 15 जनवरी, 2024 कर दी गयी है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा हज-2024 हेतु आनलाइन हज आवेदन फार्म दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 से बढाकर 15 जनवरी, 2024 कर दी गयी है। उक्त आवेद हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल एप “हज सुविधा” पर भरा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर मदरसा इस्लामिया, घाटमपुर के नोडल अधिकारी श्री इन्तिजार अहमद मो0नं0- 9415431856, मदरसा अल्जामेअतुल अरबिया गौसिया कादरिया शकूरिया, बिल्हौर के नोडल अधिकारी श्री सुल्तान आरिफ मो0नं0- 9369606357, मदरसा इस्लामिक गर्ल्स हाई स्कूल, इफ्तिखाराबाद के नोडल अधिकारी श्री सिराजुल हसन मो0नं0-9451928026, मदरसा अन्सार जू०हा० स्कूल वालक, मछरिया, नौबस्ता के नोडल अधिकारी श्री गुलाम अहमद मो0नं0-9793998180, मदरसा मखदूमिया सिराजुल उलूम, जाजमऊ के नोडल अधिकारी श्री मो० मुश्ताक आलम मो0नं0-9389107042, मदरसा सिद्दीकिया निस्वां, पटकापुर के नोडल अधिकारी श्रीमती उजमा रफत मो0नं0-9918120265, मदरसा इरशादिया हयातुल इस्लाम, तलाक महल के नोडल अधिकारी श्री मो० रिजवान अहमद मो0नं0-9956310352 है।
उन्होनें हज-2024 की हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार निर्धारित ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर के नामित नोडल अधिकारी से सम्पर्क स्थापित करते हुए हज यात्रा हेतु आनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं अथवा वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल एप “हज सुविधा” पर स्वयं दिनांक 15 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
—————–

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवक एडवेंचर कैंप के लिए चयनित*
नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
गोरखपुर 29 नवम्बर 26*जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी*