कानपुर नगर15मार्च24*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजय ढुल के द्वारा थाना रावतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
आज दिनांक 15.03.2024 को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) महोदय श्री विजय ढुल द्वारा थाना रावतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा पुलिस उपायुक्त महोदय को सलामी दी गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण व निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा थाना परिसर एवं थाना भवन का निरीक्षण करते हुए बेहतर साफ-सफाई एवं रखरखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी की गई व पुलिसकर्मियों के भोजन व्यवस्था हेतु मैस को भी चैक किया गया जिसमें साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी एवं थाना प्रभारी को पुलिसकर्मियों के लिए मैस में स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक से गम्भीर अपराधों के मुकदमे विशेष कर एससी-एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्यौहारों व लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं के प्रभावी रोकथाम हेतु व रात्रि में नियमित रूप से गस्त बैंक, एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चैकिंग करने व एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए स्कूल, कॉलेज आदि स्थानों पर चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से व सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील की गयी। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*