कानपुर नगर14अक्टूबर24*दो ट्रकों के बीच आल्टो सबार ड्राइबर समेत 5 लोगो की दबकर मौत
आज दिनांक 14/10/2024 को समय करीब 09:00 सुबह भौती बाईपास के ठीक ऊपर नौबस्ता से सचेंडी की तरफ जा रही कार ऑल्टो 800 नंबर- UP 78 FH 5302 के आगे चल रहे ट्रक संख्या- UP32 VN 4048 ने अचानक ब्रेक लगाया जिसके पीछे आल्टो कार चल रही थी आल्टो कार के पीछे आ रहे ट्रक संख्या- MP 19 HA 6144 , (ट्राला )ने आल्टो कार मे जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार दोनों ट्रैको के बीच मे फसकर दब गयी जिस कारण कार मे बैठे 5 व्यक्तियों कि मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिसमें 2 लड़किया और 2 लड़के जो PSIT के स्टूडेंट है और 1 ड्राइवर मौजूद था जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सभी मृतको को हैलट मोर्चरी भिजवा दिया गया है। लॉ एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को उचित स्थान पर खङा कराया गया। यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटनास्थल पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम व ACP पनकी तथा पनकी, सचेडी तथा अरमापुर का पुलिस फोर्स मौजूद है।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*