जिलाधिकारी अपडेट 05 जनवरी 2023 कानपुर नगर।
कानपुर नगर05जनवरी2023*सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सुरक्षित एवं सुगम यातायात तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दिनांक 5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने का निर्देश प्राप्त हुए, जिसके क्रम में आज विकास नगर डिपो एलेन फॉरेस्ट कानपुर नगर में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कानपुर जनपद चारों तरफ से नेशनल हाईवे से घिरे होने के कारण यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक होने की बहुत जरूरत है, पिछले वर्ष 618 लोगो की मृत्यु एक्सीडेंट के कारण हुई थी। यातायात नियमों का पालन ना करने के कारण लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं। सभी लोगो को यातायात नियमों का पूर्ण पालन करते हुए सीट बेल्ट ,हेलमेट आदि का प्रयोग करना एवं अन्य सभी नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करना चाहिए । नशे की हालत में वाहन को बिलकुल भी न चलाए। उन्होंने कहा कि इस यातायात माह में सभी जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात विभाग द्वारा प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार अलग अगल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है इस यातायात सड़क सुरक्षा माह को एक जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करना है ।
जिलाधिकारी ने एनसीसी कैडेट कोर के छात्रों से कहा कि आप लोग अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सड़क पर एक्सीडेंट के दौरान घायल की मदद कर घायल को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले श्री एस पी सिंह और डॉक्टर संजय कुमार सिंह को सम्मानित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें ऑटो रिक्शा,ई रिक्शा के वाहनों पर यातायात जागरूकता हेतु बैनर व पोस्टर लगाए गए थे। यह प्रचार वाहन माह भर जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेंगे ।
सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्री सुधीर वर्मा, एआरटीओ उदयवीर सिंह ,सुनील दत्त, अंबुज और मानवेंद्र सिंह के अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सुरजीत सिंह,जिला विद्यालय श्री मुन्नी लाल जी पुलिस उपायुक्त यातायात श्री तेज स्वरूप सिंह जी, पीडब्ल्यूडी राकेश सिंह,सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*