*कानपुर नगर, दिनांक 04 जनवरी, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर04जनवरी2023*अवैध छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन की 33 वायल 100 एम0एल0 बरामत हुई/पाया गया।
औषधि निरीक्षक कानपुर नगर श्री सन्देश मौर्य ने बताया है कि प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर अवैध ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन की बिक्री एवं भण्डारण के सम्बन्ध में थाना-शिवराजपुर क्षेत्र-जी०टी० रोड, मानपुर में आदित्य नारायण उर्फ पंकज कुमार शुक्ला पुत्र श्री शेष नारायण निवासी-ग्राम-शुक्लापुर पो०- तरी पाठक थाना-शिवराजपुर, द्वारा संचालित चुन्नी-चोकर की दुकान पर दिनांक 06.05.2022 को सन्देश मौर्य, औषधि निरीक्षक कानपुर नगर, शिवराजपुर थाना पुलिस एवं मृत्युंजय कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी. बिल्हौर क्षेत्र कानपुर नगर द्वारा छापा मारा गया। मौके पर अवैध ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन की 33 वायल 100 एम0एल0 बरामत हुई/पाया गया। बरामत ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन का नियमानुसार नमूना लेकर राजकीय विश्लेषक उ०प्र०, लखनऊ को भेजा गया। राजकीय विश्लेषक उ०प्र० लखनऊ की रिर्पाेट में ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन की मात्रा पायी गयी। अग्रिम विवेचना पूर्ण करते हुये आदित्य नारायण उर्फ पंकज कुमार शुक्ला पुत्र श्री शेष नारायण के विरुद्ध अवैध रूप से ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन के भण्डारण एवं विकय के कारण मा० न्यायालय श्रीमान मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट कानपुर नगर में मुकदमा संख्या-257060/22 दिनांक-23.12.2022 दाखिल किया गया। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को दस वर्ष की सजा अथवा आजीवन कारावास एवं दस लाख रूपये (10,00,000/-) के जुर्माने का प्राविधान है।
———————-
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*